scriptRam mandir pran pratishtha: अयोध्या से लेकर बुंदेलखंड की अयोध्या तक गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारे | ram mandir pran pratishtha 22 january 2024 biggest celebration of india madhya pradesh live | Patrika News
भोपाल

Ram mandir pran pratishtha: अयोध्या से लेकर बुंदेलखंड की अयोध्या तक गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारे

ram mandir pran pratishtha live- अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त में ही ओरछा में भी होगी भगवान रामराजा सरकार की विशेष पूजा…। मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल…।

भोपालJan 22, 2024 / 02:08 pm

Manish Gite

orchha.png

निवाड़ी जिले में स्थित है ओरछा, यहीं पर है राम राजा सरकार।

Ram Mandir pran pratishtha live- हर सनातनी के प्राण माने जाने वाले रामलला अपने घर में विराजमान हो रहे हैं। इसके साक्षी बन रही पूरी दुनिया में उत्सव का माहौल है। अयोध्या से लेकर बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा तक हर व्यक्ति भक्तिभाव में डूबा हुआ है। ओरछा में प्रदेश का मुख्य आयोजन हो रहा है। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश के हर शहर, गांव, कस्बे और मोहल्ले के राम मंदिर और हनुमान मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर जारी है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ओरछा पहुंच चुके हैं। जब शिवराज सिंह चौहान ट्रेन से झांसी जा रहे थे, तो पूरे रास्ते रामधुन गाते हुए जा रहे थे। पूरी ट्रेन में भक्ति का माहौल हो गया था।

 

मध्यप्रदेश Live

 

12.51 AM

प्राण प्रतिष्ठा होते ही अयोध्या से लेकर ओरछा और मध्यप्रदेश के सभी जिलों में, गांवों में, मोहल्ले में मंदिरों में जश्न का माहौल। लोग आतिशबाजी के साथ जयश्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं। सभी लोग इस अद्भुत पल के साक्षी बन रहे हैं। लोग भाव विभोर होकर इस बड़ी घटना के आनंद में डूबे हुए हैं।

 

12.35 AM

रामलला अपने गर्भगृह में विराजे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक संपन्न हुई।

12.20 AM

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की प्राण प्रतिष्ठा, पूजा अर्चना की। साथ ही रामलला की आदमकद प्रतिमा की आरती की। इसके साथ ही रामलला की प्रतिमा की छवि दुनिया के सामने आ गई।

 

11.00 AM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी ओरछा पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में यहां पूजा करेंगे। यह पूजा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ चलेगी।

10.30 AM

शिवराज सिंह ने ओरछा के रामराजा मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई करके अपना भाव व्यक्त किया।

 

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8ro8mo

नरोत्तम मिश्रा ने किया लगातार सुंदरकांड का पाठ

इधर, भोपाल में पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा ने चार इमली में अपने निवास के पास स्थित क्रान्तिश्वर शिव-राम मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। भोपाल के ही 10 नंबर मार्केट के पास स्थित मुकेश चतुर्वेदी ने भी प्राण प्रतिष्ठा के वक्त सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

 

10.15 AM

जीवन की धन्यता का दिन है। दिन में भगवान राम ओरछा में और प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है। यहीं से हम भगवान राम को भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होते हुए देखें। अपने जीवन को धन्य होते हुए देखेंगे।

10.15 AM

शिवराज ने कहा कि आज राम लला, अवधपुरी, अयोध्या में दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित हो रहे हैं। प्रधानमंत्रीजी के हाथों प्राण प्रतिषठा हो गी। यह मंदिर भगवान राम का मंदिर ही नहीं, राष्ट्र का भी मंदिर है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं। राम हमारी हर सांस में बसे हैं। राम हमारे प्राण भी है और राम हमारे भगवान भी हैं। आज सभी बलिदानियों के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। 500 साल यह दिन देखने के लिए संघर्ष चला, इन लोगों न अपने प्राणों का बलिदान दिया, मैं इन्हें प्रणाम करता हूं।

 

10.00 AM

रामराजा सरकार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। बुंदेलखंड की अयोध्या कहा जाने वाले रामराजा सरकार के मंदिर में दूर-दूर से भक्त आए हुए हैं। रामधुन चल रही है, भजन कीर्तन चल रहे हैं। जिस समय अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी मुहूर्त में रामराजा सरकार के मंदिर में भी विशेष पूजा की जाएगी।

9.30 AM

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज पूरी दुनिया में राममय माहौल है। हर भक्त राम की भक्ति में लीन है। मैं भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त पूरे समय रामराजा सरकार के मंदिर में आराधना करूंगा। चौहान ने विपक्ष के अयोध्या नहीं जाने के सवाल पर कहा कि आज राजनीतिक का कोई प्रश्न नहीं और कोई जवाब नहीं दूंगा। सिर्फ राम मय माहौल में रहना चाहता हूं।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
9.00 AM

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर में पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान के बाद थोड़ी देर में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचने वाले हैं।

8.51 AM
थोड़ी देर बाद मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित ओरछा में बड़ा आयोजन होगा। यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो रहे हैं। ओरछा में भगवान राम का मंदिर है, यहां के राजा आज भी राम ही माने जाते हैं, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। ओरछा के रामराजा सरकार के मंदिर को बुंदेलखंड की अयोध्या भी कहा जाता है।
8.48 Am

मध्यप्रदेश में रामधुन और अखंड रामायण के पाठ हो रहे हैं। पूरा प्रदेश राम मय हो गया है। सोमवार को भी सुबह कई शहरों में प्रभातफेरी निकाली गई। सूर्योदय से पहले सैकड़ों लोग रामधुन गाते हुए प्रभातफेरी निकाल रहे हैं।
8.00 AM

मध्यप्रदेश के सभी शहरों में और गांव- मोहल्लों के मंदिरों में चल रहा है रामायण का अखंड पाठ। घरों में भी लोग कर रहे हैं सुंदरकांड का पाठ। जब से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अयोध्या में शुरू हुआ, तब से हर दिन प्रभातफेरी निकाली जा रही है।
orchha: भगवान श्रीराम हैं यहां के राजा, दिलचस्प है यहां की कहानी

थोड़ी देर में पहुंचेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी सोमवार को सुबह ओरछा पहुंचने वाले हैं। मोहन यादव सुबह 10.40 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होंगे। 11.50 बजे ओरछा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 11.55 बजे श्रीराम राजा मंदिर में दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान भी साथ-साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


शिवराज ने ट्रेन में गाया भजन

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित रविवार शाम को शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी रवाना हुए। वे अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के समय ओरछा के राम राजा मंदिर में मौजूद रहकर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना में शामिल होंगे। ट्रेन से जाते समय वे पूरे रास्ते भजन कीर्तन करते रहे। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

 

शहर में हर गली रामलला की जयकार, खूब चमका व्यापार

इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। सोमवार को अयोध्या में रामलला की स्थापना होने जा रही है। इसके पहले पूरे देश में उत्साह का माहौल है, इसके साथ शहर भी पूरी तरह से राममय हो चुका है। बाजार, मंदिर, घर, मोहल्ले से लेकर चौक चौराहे तक श्रीराम के स्वागत के लिए सजकर तैयार है। पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी और रामध्वजों से दमक रहा है। घर-घर महोत्सव मनाने की तैयारियां चल रही है। पूर्व संध्या पर रविवार को भी शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं 11 हजार कलशों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाकर मिठाई बांटी गई। सोमवार को शहर की हर कॉलोनी, हर मंदिर सहित घर-घर में पूजा अर्चना होगी और दीपमालाएं सजाई जाएगी।


11 हजार कलशों की शोभायात्रा, 11 क्विंटल मिठाई भी बांटी

अयोध्या के साथ आनंद नगर में भी राम मंदिर की सौगात मिलेगी। 11 हजार कलशों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। जय ङ्क्षहद सेना की ओर से शीतलदास की बगिया में जय ङ्क्षहद सेना ने भगवा नौका यात्रा निकाली। बरखेड़ा पठानी मेन मार्केट में 5100 दीपों से महाआरती की गई। रंगारंग आतिशबाजी की। भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर बसंत कुंज में दीप उत्सव और मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए। भवानी मंदिर में 101 तरह की 11 क्विंटल मिठाई का भोग मां को लगाया। एक ट्रक पटाखे भी फोड़े गए। सुंदरकांड का पाठ किया गया। मथुरावृं दावन के कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। दो घंटे तक आतिशबाजी की गई। रामधुन पर भजन-कीर्तन किया गया। गुफा मंदिर के 101 बटुक यहां पाठ करने पहुंचे।


सरकारी भवन, मकान-दुकान रोशन सनखेड़ी रोड किनारे 20 से अधिक कॉलोनियां है। स्ट्रीट लाइट के खंभों पर राम-हनुमान अंकित ध्वजा लहरा रही है तो कॉलोनियों के एंट्री गेट व गलियों में भगवा रंग की झालरें हंै। मंदिरों में रामधुन, रामायण पाठ किए जा रहे हैं। बाजार क्षेत्रों से लेकर मंदिरों के आसपास तक विशेष माहौल है।


प्रभात फेरियां, शोभायात्रा

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर सोमवार को मंदिरों में प्रभात फेरी, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ सहित अन्य आयोजन होंगे। गुफा मंदिर में सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी, इसके बाद 11 हजार हनुमान चालीसा का पाठ होगा। शाम को 6 बजे सुंदरकांड और रात्रि में आतिशबाजी होगी।

 

‘आज राम दिवाली’ कम पड़ गए गेरुआ रंग के कपड

भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शहर के बाजारों में भी खुशियों का माहौल है। राजधानी के सभी छोटे-बड़े, थोक-फुटकर बाजार केसरिया रंग से रंग गए है। रविवार होने के बावजूद अधिकांश बाजार खुले हुए थे। इन बाजारों में ग्राहक हवन-पूजन से लेकर खील-बताशे, मिठाई, नारियल, दीपक, मूर्तियां सहित धार्मिक किताबों की दुकानों पर खरीददारी करते दिखाई दिए। एक दिन में ही करीब 20 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। हाट-बाजारों में मिट्टी के दीपक, मालाओं की खूब बिक्री हुई। बाजार में धार्मिक माहौल कुछ तरह का हो गया है कि केसरिया रंग के कपड़ों की कमी हो गई है। वहीं भगवा रंग की आसमानी आतिशबाजी की सबसे ज्यादा मांग रही।


केसरिया कपड़ों के रेट दोगुने

झंडे, झंडियां, भगवान के पोशाक और बैनरों के लिए उपयोग में लाए जाने वाले केसरिया रंग के कपड़ों का राजधानी में संकट हो गया। कपड़ों की कमी को देखते हुए भाव भी दोगुने हो गए। जो कपड़ा 15 से 20 रुपए मीटर बिक रहा था, उसके भाव 30 से 40 रुपए मीटर हो गये।

 

दिवाली से अधिक दीयों की बिक्री

बाजारों में इन दिनों दीपकों की सबसे अधिक बिक्री हो रही है। कई संस्थाएं थोक में दीयों का आर्डर दिए हैं। मिट्टी के साथ-साथ गोबर के वैक्स वाले दीये भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। दिवाली के मुकाबले भी इस समय दीपकों की बिक्री अधिक हो रही है।

 

 

आज शुष्क दिवस शराब दुकानें नहीं खुलेंगी, मांस की बिक्री भी नहीं होगी

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम ङ्क्षसह ने सोमवार 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन के लिए भोपाल जिले में ”शुष्क दिवस” घोषित किया है। इस दिन जिले की सभी क्पोजिट मदिरा दुकानें 87 दुकानें, वाईन आउटलेट, भांग दुकानें एवं सभी प्रकार के मादक द्रव्यों के विकय केन्द्रों एवं देशी तथा विदेशी मदिरा भंडागार बंद रहेंगे। शुष्क अवधि के दौरान किसी सार्वजनिक तथा निजी स्थान से कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न विक्रय किया जाएगा और न वितरित किया जायेगा। शहर में मांस, मछली का विक्रय भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। स्लॉटर हाउस भी बंद रखे जाएंगे। नगर निगम ने स्वास्थ्य अमले को इस प्रतिबंध को लागू करने निर्देशित किया है। 22 जनवरी को कोई भी मांस विक्रय करते या स्लॉटर हाउस खुले रखते मिला तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।

 

Hindi News/ Bhopal / Ram mandir pran pratishtha: अयोध्या से लेकर बुंदेलखंड की अयोध्या तक गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो