
Lok Sabha Election 2024 BJP-Congress Strategy : चुनाव तिथियों के ऐलान के साथ मध्यप्रदेश में भी लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश की सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने अभी पूरे पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस ने 10 सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित किए हैं। 18 मार्च को शेष 19 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाने की बात कही जा रही है। इसमें से गठबंधन के तहत एक खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी को दी गई है।
इस बार का लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से एकदम अलग होने वाला है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि पिछले चुनाव में भाजपा की ओर से शिवराज फ्रंट पर थे, लेकिन इस बार शिवराज स्वयं चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फ्रंट पर होंगे, जबकि कांग्रेस की ओर से कमलनाथ फ्रंट पर थे, लेकिन इस बार कमलनाथ इस बार हाशिए पर हैं।
वे अपने गढ़ छिंदवाड़ा को बचाने के लिए क्षेत्र में ही डेरा डाले हैं। अब प्रदेश कांग्रेस की कमान जीतू पटवारी के हाथ हैं, इसलिए कांग्रेस की ओर से फ्रंट पर जीतू ही होंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 में 28 सीटों पर परचम फहराया था, जबकि कांग्रेस को मात्र एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। इस बार भाजपा सभी 29 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस भी प्रदेश में अपनी लोकसभा सीटें बढ़ने को लेकर आशांन्वित है।
भाजपा ने दिग्गज नेताओं को उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस में अभी मंथन ही चल रहा है। हालांकि कांग्रेस 10 सीटों पर नाम घोषित कर चुकी है। इसमें से तीन मौजूदा विधायक फूल सिंह बरैया (भिण्ड), सिद्धार्थ कुशवाहा (सतना), ओंकार सिंह मरकाम (मण्डला) शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके प्रभाव क्षेत्र विदिशा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वे यहां से सांसद रह चुके हैं। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो सीट से चुनाव मैदान में हैं। वीडी खजुराहो से सांसद हैं।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में भी विधानसभा का फॉर्मूला अपनाया है। आचार संहिता से पहले उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। विधानसभा चुनाव के इस फार्मूला से भाजपा को लाभ हुआ। भाजपा उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार का भरपूर समय मिला। असर चुनाव परिणाम में दिखा। भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। हालांकि कांग्रेस ने भी प्रयास किया है लेकिन वह इसमें पिछड़ी है। बीते लोकसभा चुनाव की बात करें तो 10 मार्च को आचार संहिता प्रभावी हुई थी। और नतीजे 23 मई को आए थे।
| लोकसभा | कांग्रेस | भाजपा |
| बैतूल | रामू टेकाम | दुर्गादास उइके |
| भिण्ड | फूल सिंह बरैया | संध्या राय |
| टीकमगढ़ | पंकज अहिरवार | वीरेन्द्र खटीक |
| सतना | सिद्धार्थ कुशवाहा | गणेश सिंह |
| सीधी | कमलेश्वर | पटेल राजेश मिश्रा |
| मण्डला | ओंकार मरकाम | फग्गन सिंह कुलस्ते |
| छिंदवाड़ा | नकुलनाथ | विवेक बंटी साहू |
| देवास | राजेन्द्र मालवीय | महेन्द्र सिंह सोलंकी |
| धार | राधेश्याम | मुवेल साबित्री ठाकुर |
| खरगोन | पोरलाल खरते | गजेन्द्र पटेल |
- पहले चरण में 19 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में वोटिंग होगी।
- दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल मतदान होगा।
- तीसरे चरण में 7 मई को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा और भोपाल में वोटिंग होगी।
- चौथे चरण में 13 मई को देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में मतदान किया जाएगा।
- मध्यप्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
- इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे।
- 4 महीने में 3 लाख वोटर्स बढ़ चुके हैं।
- कुल वोटर्स में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है।
- जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है।
Updated on:
17 Mar 2024 11:32 am
Published on:
17 Mar 2024 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
