1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LOK SABHA ELECTION 2024 में पाकिस्तान की एंट्री, दिग्विजय सिंह ने फिर दिलाई पुरानी बात याद

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने फिर दिया बड़ा बयान...

2 min read
Google source verification
digvijay_singh_news.jpg

,,,,

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही एक दूसरे पर तीखे हमले बोल रहे हैं और इसी बीच एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने ये पलटवार भाजपा विधायक के उस बयान पर किया है जिसमें भाजपा विधायक ने दिग्विजय को चुनाव हराकर पाकिस्तान भेजने की बात कही थी।


दो दिन पहले राजगढ़ के ब्यावरा में हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। जिस पर अब दिग्विजय सिंह ने करारा जवाब दिया है। दिग्विजय सिंह ने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा है कि मैं तो पाकिस्तान नहीं गया लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी जरुर बिना बुलाए पाकिस्तान गए थे। बता दें कि इससे पहले रामेश्वर शर्मा के बयान पर दिग्विजय सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। मेरे वकील बयान की जांच कर रहे हैं और वह उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें- LOK SABHA ELECTION 2024: कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कमलाथ-बंटाधार से मांगा एमपी के विकास का हिसाब


बता दें कि दो दिन पहले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा राजगढ़ लोकसभा सीट के ब्यावरा में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे तब रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि यहां घूम रहे ‘राजा’ (दिग्विजय सिंह) को इस तरह पैक करके भेजा जाएगा कि उन्हें हिंदुस्तान में नहीं बल्कि इस्लामाबाद या लाहौर में जगह मिलेगी, क्योंकि उनके प्रशंसक अब मध्य प्रदेश और देश में नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक की गुंडागर्दी कैमरे में कैद, गाड़ी से डंडा निकालकर युवक को पीटा, देखें वीडियो

Story Loader