6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवराज सिंह चौहान के तीखे बोल, कमलनाथ खुद गद्दार हैं, 5 साल का हिसाब दें नकुलनाथ, लेना ना न देना सिर्फ मगन रहना

पांच साल का हिसाब मांगते हुए कहा कि लेना न देना सिर्फ मगन रहना। क्या करोगे ऐसे सांसद का....
2 min read
Google source verification
capture_3.png

Lok Sabha election 2024

Lok Sabha election 2024: अमरवाड़ा विधानसभा के धनोरा पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने जनसभा में कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि आप खुद गद्दार हैं, जिन्होंने अपनी राजनीति और सीट बचाने के लिए कभी जिले का विकास नहीं किया। उन्होंने आदिवासी समाज का अपमान किया है। पूर्व विधायक कमलेश प्रताप शाह को गद्दार कहकर उनका अपमान किया है। अगर वे क्षेत्र का विकास करते तो कमलेश शाह को भाजपा में क्यों आना पड़ता।

इससे पहले बड़चिचोली की सभा में शिवराज ने सांसद नकुलनाथ को भी घेरा। पांच साल का हिसाब मांगते हुए कहा कि लेना न देना सिर्फ मगन रहना। क्या करोगे ऐसे सांसद का। शिवराज ने कहा, जब कांग्रेस की सरकार थी तो घोटाले पर घोटाले होते थे। किसी भी प्रदेश में जाता था तो लोग कहते थे कि वो प्रदेश जहां घपले हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने देश को तबाह ही किया है।

बड़चिचोली में मंच पर बैठने को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल, पदाधिकारियों में तनातनी हो गई। जिला अध्यक्ष को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के 50 प्रतिशत कमीशन और भ्रष्टाचार ने प्रदेश के विकास को सालों पीछे धकेल दिया है। उन्होंने सोमवार को चांदामेटा और बड़कुही में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। कहा कि सबसे बड़ी चिंता युवाओं की है, जो देश, प्रदेश और जिले के भविष्य हैं। आज इनका ही भविष्य अंधकार में है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 27 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ है, जिसमें 80 हजार किसान छिंदवाड़ा के भी है।

युवाओं के रोजगार, इलाज, आर्थिक मदद, बच्चों की फीस माफी से लेकर कोई भी काम कभी रुकने नहीं दिया। वे लोग आएंगे और कहेंगे कि कमलनाथ ने कुछ नहीं किया, लेकिन सच्चाई तो सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेडिकल कॉलेज का बजट आधा कर दिया। कई जनहितैषी योजनाओं को रोकने की कोशिश की। मैंने उन्हें सफल नहीं होने दिया। भाजपा ने क्या-क्या नहीं कहा और कितने वादे किए, लेकिन उसे पूरा नहीं किया।