
वीडी शर्मा को फिर मिली चुनौती
Lok sabha election 2024 - Raja Bhaiya Prajapati Khajuraho - एमपी की खजुराहो लोकसभा सीट Khajuraho Lok Sabha Seat पर इंडिया गठबंधन फिर चुनाव मैदान में आ गया है। यहां से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया था जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा को वॉकओवर मिलने जैसी स्थिति बन गई थी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और इंडिया गठबंधन ने बीजेपी प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का मुकाबला करने के लिए यहां से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक यानि एआईएफबी के प्रत्याशी रिटायर्ड आईएएस राजा भैया प्रजापति को अपना समर्थन दे दिया।
आरबी प्रजापति को सपा ने समर्थन दे दिया है। उन्हें खजुराहो लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार बनाया गया है। बता देें कि इंडिया गठबंधन के अंतर्गत कांग्रेस ने यह सीट सपा के लिए छोड़ी थी।
सपा की उम्मीदवार पूर्व विधायक मीरा यादव का नामांकन निरस्त कर दिए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा था कि यहां से किसी अन्य मजबूत प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। भोपाल में शनिवार को विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानि इंडिया गठबंधन की बैठक में भी इस बात पर सहमति जताई गई थी।
विपक्षी गठबंधन के इस फैसले के बाद खजुराहो सीट पर प्रत्याशी रिटायर्ड आईएएस राजा भैया प्रजापति ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात कर समर्थन मांगा था। बाहर आकर प्रजापति ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि खजुराहो में अब बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा का मुकाबला करने के लिए मैं ही सबसे मजबूत उम्मीदवार हूं। इसलिए इंडिया गठबंधन से समर्थन मांगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात अच्छी रही और उन्होंने कांग्रेस के समर्थन का आश्वासन भी दिया।
शुक्रवार को खजुराहो से मीरा यादव का नामांकन निरस्त कर दिए जाने के बाद राजा भैया प्रजापति ने भी चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत की थी। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी प्रजापति ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता उनका नामांकन पत्र वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए अपनी जान को भी खतरा बताया था।
Published on:
08 Apr 2024 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
