5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ladli Behna Yojana: पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा खुलासा – ‘लाड़ली बहना योजना’ लाने के पीछे कौन था….?

Lok Sabha Elections 2024 : जानिए किस व्यक्ति के कारण आई थी लाड़ली बहना योजना.....

2 min read
Google source verification
Ladli Behna Yojana

Lok Sabha Elections 2024 : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमायन के पास सड़ा गांव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा में कांग्रेस को घेरा। वे बोले- कांग्रेस विरासत टैक्स की बात कर रही है। इसमें किसी व्यक्ति की संपत्ति का 45 प्रतिशत हिस्सा ही उसकी औलाद को मिलेगा। 55 प्रतिशत सरकार ले लेगी। ऐसी कांग्रेस वोट देने लायक बची है। कांग्रेस की खोपड़ी पर मंथरा बैठ गई है, जो गलत फैसले करवा रही है।

शिवराज सिंह चौहान का थामा हाथ

वहीं शिवपुरी जिले के कोलारस में ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया है। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान का हाथ थाम लिया। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का हाथ थामकर अपने दिल के करीब ले गए फिर उनके दिल के करीब ले गए। इसके बाद मंच से कहा कि मेरा और इनका रिश्ता यहां का है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इनसे जब भी मैंने यहां के लिए कुछ मांगा तो इन्होंने न नहीं कहा है।

सिंधिया के कारण लाड़ली बहना योजना ला सका

गुना संसदीय क्षेत्र के कोलारस में शिवराज ने कहा, प्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार बनने का श्रेय पीएम मोदी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी जाता है। सिंधिया के कारण सरकार बनी और मैं बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना ला सका। लाड़ली बहना योजना का श्रेय सिंधिया को भी जाता है।

शिवराज ने साधा कांग्रेस पर निशाना

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने कहा कि उतरते हैं तो उतर जाओ। आप सब जानते हैं कि उसके बाद कौन उतर गया। आज ऐसी स्थिति है कि रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं। यह दुर्गति कांग्रेस की हो गई है। राहुल गांधी रणछोड़दास बन गए और अमेठी छोड़कर चले गए। पहले तो कांग्रेस में से विचारवान नेता छोड़कर आ रहे थे, अब तो उम्मीदवार भी छोड़कर भाग रहे हैं।