
लोक सभा चुनाव करीब हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख लोक सभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की तैयारी में है। इसीलिए कांग्रेस की आज बड़ी बैठक है। एमपी कांग्रेस की ये स्क्रीनिंग बैठक दिल्ली में होगी। जानकारी के मुताबिक बैठक में सिंगल नाम तय किए जाने पर चर्चा होगी। मीटिंग मे भाग लेने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ दिल्ली पहुंचेंगे।
इसके साथ ही बैठक में खरगोन, भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, टिकमगढ़ लोक सभा सीटों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
उधर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सोमवार को होगी। शनिवार को कोर ग्रुप में मंथन के बाद सीएम मोहन यादव से चर्चा की गई। बता दें कि इस बार बीजेपी एक भी सीट कांग्रेस के खाते में नहीं जाने देना चाहती। इसीलिए टिकट को लेकर हर कदम फूंक-फूंक कर उठा रही है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी इंदौर और उज्जैन से बीजेपी महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी में है। तो वहीं बालाघाट से ढालसिंह बिसेन को एक बार फिर मौका दे सकती है। बीजेपी सोमवार को होल्ड रखी गई 5 सीटों पर सोमवार को केंडिडेट्स के नाम घोषित करेगी।
Updated on:
10 Mar 2024 11:08 am
Published on:
10 Mar 2024 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
