28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Loksabha Election 2024: पूर्व सीएम ने परिवार समेत किया मतदान, दिग्विजय सिंह को लेकर किया बड़ा दावा

MP Loksabha 2024 News: एमपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान जारी हैं, इस बीच शिवराज सिंह चौहान ने जहां परिवार के साथ जाकर मतदान किया वहीं कई बड़े दावे भी कर दिए...जरूर पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 7 May 2024, 4:13 PM IST

Loksabha Election 2024

अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पहले की पूजा फिर किया मतदान

MP Loksabha 2024 News: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश की 9 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला।

वोट डालने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मेरी बहनें मुझे आशीर्वाद देने आई हैं। यही मेरी पूंजी है।' इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने जहां मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया वहीं, दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान भी दिया है।

वोटिंग से पहले पहुंचे मंदिर

वोटिंग के लिए घर से निकले शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सुबह 7.30 बजे गृहग्राम जैत में मतदान केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने पत्नी साधना, पुत्र कार्तिकेय और कुणाल चौहान के साथ मतदान किया।

शिवराज बोले, अबकी बार 400 पार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों का प्यार मिल रहा है, मेरी बहनें मुझे आशीर्वाद देने आई हैं, यहीं मेरी पूंजी, यहीं मेरी देवी, यही उनका आशीर्वाद है। सुबह 6 बजे से बहनों की लंबी-लंबी कतारें मेरे लिए आशीर्वाद है। इस बार बीजेपी अपने लक्ष्य से ज्यादा होगी।

दिग्विजय सिंह पर दिया बड़ा बयान

वहीं राजगढ़ में चुनाव और दिग्विजय सिंह को लेकर शिवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। शिवराज ने दावा किया है कि राजगढ़ में दिग्विजय हार रहे हैं, राजगढ़ समेत सभी 29 सीट पर बीजेपी जीतेगी। छिंदवाड़ा में भी अब कमल का फूल खिलेगा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष बौखला गया है। विपक्ष लोकतंत्र की हत्या जैसी बातें करता है। लोकतंत्र की हत्या तो कांग्रेस ने की थी, ये सब जानते हैं। नरेंद्र मोदी की लहर है, जनता विकास को चुन रही है। इस बार 400 पार होंगे।

लोगों से की अपील

पूर्व सीएम सिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि इंदिरा गांधी ने क्या किया? ऐसी झूठी बातों पर राजनीति सोच से भी परे हैं। एमपी में हर बार की तरह जनता कांग्रेस को जवाब देगी। 32 साल बाद कांग्रेस के वही उम्मीदवार हैं, जनता का फैसला है, जीत कितने मतों से होगी, मैं ये नहीं सोचता। बीते दो चुनाव में मतदान कम हुआ है। इस बार उम्मीद करता हूं कि मेरे सभी भाई-बहन और माताएं अपने मत का दान जरूर करेंगी। मेरी अपील है निकलें और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।

बता दें कि एमपी की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। तीसरे चरण में भोपाल, विदिशा, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना, सागर और बैतूल में वोटिंग की जा रही है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों पर कुल 127 उम्मीदवार मैदान में है। सबसे ज्यादा भोपाल में 22 तो, वहीं सबसे कम भिंड में 7 उम्मीदवार है। जबकि ग्वालियर में 19, राजगढ़ में 15, गुना में 15, मुरैना में 15, विदिशा में 13, सागर में 13 और बैतूल में 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।