
LPG cylinder price
भोपाल। आम आदमी को एक बार फिर से मंहगाई का तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इतना ही नहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, इसके दाम प्रति सिलेंडर 75 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
जानिए कितने रुपए का मिलेगा सिलेंडर
इस बढ़ोत्तरी के बाद अब भोपाल में एक सिलेंडर 865.50 की जगह 890.50 रुपये में मिलेगा। वहीं प्रदेश के बड़े शहर इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन व रतलाम में कीमत 940 रुपये के पार हो गई है। 15 दिन के भीतर कीमत दूसरी बार बढ़ाई गई है। बता दें कि इससे पहले 17 अगस्त को भी 25 रुपये बढ़ाए गए थे। कुछ जिलों में कीमतें 1 हजार रुपये के करीब पहुंच गई है।
अब रेट बढ़ने के बाद मध्यप्रदेश के 13 जिलों में सिलेंडर की कीमत 950 रुपये से ज्यादा हो गई है। इनमें ग्वालियर और मुरैना में सबसे महंगा सिलेंडर लोगों को मिलेगा। टीकमगढ़, श्योपुर, शिवपुरी, झाबुआ, दतिया में भी कीमत अधिक है।
जानिए बाकी राजधानियों के हाल
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर अब 884.5 रुपये का हो गया है. जबकि इसके पहले ये 859.50 रुपये का मिल रहा था. इसके पहले 17 अगस्त को LPG सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ाए गए थे और इसके पहले 1 जुलाई को LPG सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये बढ़ाए गए थे।
मुंबई में भी 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर का रेट अब 884.5 रुपये है, जबकि अबतक ये 859.50 रुपये था. कोलकाता में LPG सिलेंडर का रेट 886 रुपये से बढ़कर 911 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. जबकि चेन्नई में LPG सिलेंडर के लिए आज से आपको 900.50 रुपये देने होंगे, जो कि कल तक 875.50 रुपये था.
Published on:
01 Sept 2021 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
