26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन राशि वालों के लिए काला रंग पहनना होता है भाग्यशाली, देखिए कौन सी हैं वो राशि

इन राशि वालों के लिए काला रंग पहनना होता है भाग्यशाली, देखिए कौन सी हैं वो राशि

2 min read
Google source verification
Zodiac Sign

Zodiac Sign

भोपाल। ज्योतिष के मुताबिक 12 राशियां होती है। इन 12 राशियों पर पड़ने वाली ग्रह दशा के अनुसार ही किसी भी जातक का भविष्य या वर्तमान में चल रही उथल पुथल का पता लगाया जा सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि कुल 12 ज्योतिष राशियां होती हैं, और प्रत्येक राशि की अपनी ताकत और कमजोरियां, अपने स्वयं के विशिष्ट गुण, इच्छा एवं जीवन तथा लोगों के प्रति रवैया होता है। आकाश की छवियों, या जन्म के समय ग्रहों की स्थिति के विश्लेषण के आधार आने वाले समय के बारे में भी बताया जाता है। आज हम आपको राशि के अनुसार मनुष्य के लिए काले रंग के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस राशि के लोगों के लिए काला रंग पहनना शुभ होता है.....

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुद्ध ग्रह होते है और इस राशि के जातकों के लिए काला रंग पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। कन्या राशि के लोग अगर काले रंग के कपड़े पहनते हैं तो उनके ऊपर नेगेटिव शक्तियों का प्रभाव नहीं पड़ता है। उनकी आर्थिक परेशानी ठीक हो जाती है और वह व्यक्ति हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता है इस राशि के जातकों के लिए काला रंग पहनना बहुत ही भाग्यशाली साबित होता है।


मिथुन राशि

पंडित जी बताते है कि मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है जिसे काला रंग बहुत पसंद है और अगर मिथुन राशि के लोग काला कपड़ा पहनते हैं तो इसके कारणों के ऊपर सकारात्मक शक्तियां बनी रहती हैं और नकारात्मक शक्तियाँ दूर हो जाती है। वह व्यक्ति अपने हर काम में सफलता प्राप्त करता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के लोगों को काला कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है।

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के लिए काला रंग का कपडा पहनना बहुत शुभ होता है। मकर राशि के लोगों के जीवन में सूर्य देव की असीम कृपा बनी रहती है क्योंकि मकर राशि का स्वामी शनि है और शनि के पिता हैं सूर्य देव इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के लिए काला कपड़ा पहनना बहुत शुभ माना जाता है। इन लोगों को नौकरी में जरूर सफलती मिलती है।