26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव को लेकर आई अपडेट खबर, दिवाली बाद की तारीख तय

madhya pradesh assembly election 2023- मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही लग जाएगी आचार संहिता...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 07, 2023

chunav.png

madhya pradesh assembly election 2023 date

madhya pradesh assembly election 2023. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कब होगा, इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है, वहीं चुनाव की तारीख, मतदान और रिजल्ट को लेकर भी कयास लगना तेज हो गए हैं। चुनाव आयोग ने भी तैयारी कर ली है। शिवराज सरकार भी अंतिम दौर में अपने कई पैंडिंग काम निपटा रही है। इस चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। चुनाव आयोग 9 से 14 के बीच कभी भी तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसी दिन से मध्यप्रदेश में आचार संहिता लग जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक दिवाली के बाद यानी नवंबर अंत से लेकर दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बीच चुनाव पूरे करा लिए जाएंगे। पांचों राज्यों के रिजल्ट हर हाल में 15 दिसंबर से पहले घोषित हो जाएंगे। चुनाव आयोग 14 अक्टूबर से पहले कभी भी तारीखों का ऐलान कर सकता है। शुक्रवार को ही चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर अंतिम दौर की समीक्षा पूरी कर ली है।

मध्यप्रदेश चुनाव से जुड़ी तमाम खबरों के लिए यहां क्लिक करें mp election 2023

कब खत्म होगा कार्यकाल

मध्यप्रदेश 6 जनवरी 2024
छत्तीसगढ़ 3 जनवरी 2024
राजस्थान 14 जनवरी 2024
तेलंगाना 16 जनवरी 2024
मिजोरम 17 दिसंबर 2023

देखें चुनाव आयोग से जुड़ी खबरें

मध्य्रदेश में 5 करोड़ 61 लाख मतदाता

4 अक्टूबर को एमपी के निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन भी कर दिया है। मध्यप्रदेश में 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 कुल मतदाता हो गए हैं। इसमें से 2 करोड़ 88 लाख पुरुष, 2 करोड़ 78 लाख महिला और 1373 थर्ड जेंडर है। 99 विदेशों ने रहने वाले मतदाता है। 24 लाख 33 हजार नए नाम जोड़े गए और 7 लाख 50 हजार नाम हटाए गए हैं। इस बार का विधानसभा चुनाव में 64,523 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। इसमें से 22,26,514 लोग पहली बार वोट करेंगे।

भोपाल में 20 लाख 86 हजार 231 मतदाता

विधानसभा चुनाव के लिए जिले की सातों विधानसभा की मतदाता सूची फाइनल हो गई है। राजधानी में वोटर संख्या 20 लाख 86 हजार 231 पहुंच गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में ये संख्या 18 लाख 54 हजार 847 थी। पिछले पांच साल में राजधानी में 2 लाख 31 हजार 384 नए मतदाता बढ़े हैं। सबसे ज्यादा गोविंदपुरा क्षेत्र में युवा वोटर जुड़े हैं, सबसे कम दक्षिण पश्चिम में। मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया।

समीक्षा बैठक में क्या हुआ

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग की अहम बैठक में पांच राज्यों में चुनाव तैयारी को लेकर समीक्षा हुई। इस शुक्रवार को हुई इस बैठक में चुनाव आयोग ने तय किया है धन बल एक खतरा है, जिसे किसी भी कीमत पर चुनाव में रोका जाएगा। चुनाव आयोग ने एक समाचार एजेंसी से कहा कि चुनाव आयोग के साथ एक बैठक में पुलिस, प्रशासन और पर्यवेक्षकों को यह निर्देश भी दिए कि पांच राज्यों में हिंसा और धन बल के खतरों को पूरी तरह से रोका जाए।

यह भी देखें

Political Kisse: एक हार जिसने बदल दी शिवराज की किस्मत, बन गए सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री