21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

mp tourism: मध्यप्रदेश में है एक ऐसा कुंड, जहां पर नहाने से सफल हो जाती है प्रेम कहानी

मध्य प्रदेश को भारत का हृदय कहा जाता है। यहां घूमने लायक कई जगहें हैं। इतना ही नहीं यहां कई ऐसी जगहें हैं जो बेहद महत्वपूर्ण और जादुई भी हैं। एमपी की खूबसूरती ने कई पयर्टन का ध्यान अपनी ओर खींचा है।  
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Puja Roy

Feb 16, 2024

13_46_4155891703.jpg

सबसे ज्यादा लोग मध्य प्रदेश घूमने आते हैं। ऐसे में लोग ऐसी जगहों पर जाना भी पसंद करते हैं जहां उन्हें शांति मिले। आज हम आपको एमपी की एक बेहद जादुई जगह के बारे में बताएंगे। कहा जाता है कि यहां बने तालाब में नहाने से अधूरी प्रेम कहानी पूरी हो जाती है। आज के दौर में ऐसा कोई नहीं है जिसकी प्रेम कहानी न हो। हर कोई चाहता है कि उसे एक अच्छा जीवनसाथी मिले और वह सुखी प्रेम जीवन जिए। आइए जानते हैं इस चमतकारी कुंड के बारे में...

यहां है ये कुंड
हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भदैया कुंड की। इस कुंड को प्रेम बढ़ाने वाला कुंड भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो जोड़े यहां एक साथ स्नान कर लेते हैं। वे हमेशा एक साथ रहते हैं। इतना ही नहीं चाहे उनके जीवन की परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों वे एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते। भदैया कुंड का वाटर फॉल अपनी इस खासियत के लिए जाना जाता है।

भदैया कुंड की ऐसी है मान्यता
मान्यता के अनुसार पहले दो प्रेमियों ने अपने जीवन से परेशान होकर यहां पर तप किया था।उन्होंने ऐसा वरदान मांगा था कि जो कोई भी इस कुंड में स्नान करेगा है। उसके प्रेमी जीवन से जुड़ी सभी समस्या खत्म हो जाए। तभी से लोगों में विश्वास कायम है।

यह है यहां की खासियत
मध्य प्रदेश के शिवपुरी के भदैया कुंड में चट्टानों के बीच से पानी आता है। लोगों का मानना है कि यह पानी बहुत जादुई है। चाहे शादीशुदा या प्रेमी जोड़े जो भी यहां आता है, वह हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाते है। अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं और अपने प्रेम को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ यहां एक बार नहा सकते हैं।

MP Tourism Bhadaiya Kund madhya pradesh shivpuri couple take bath