
Year Ender 2024 : कुछ ही दिन और फिर 2024 खत्म हो जाएगा और नया साल 2025 लोगों के जीवन में दस्तक देगा। हर साल की तरह ये साल भी सुख-दुख की परिपाटी पर चला। कई घटनाएं सबक बन गईं, तो कई ऐसी खुशियां दे गईं कि हमेशा याद आएंगी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की कुछ ऐसी ही घटनाएं याद आईं जो जिनसे शहरवासी नाराज हो गए, तो खुशी की कई खबरें पढ़कर उनके चेहरे खिल उठे…आप भी जानें भोपाल की वो घटनाएं और खबरें जिनकी वजह से याद रहेगा ये साल 2024...
गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) मध्यभारत का पहला सरकारी अस्पताल बना जहां आर्टिफिशियल कॉर्निया लगा मरीज की आंखों की रोशनी लौटाई गई। एम्स के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि लाइव डोनर की अपेक्षा ब्रेन डेड मरीज (कैडेवर) से मिली किडनी का प्रत्यारोपण बेहद मुश्किल माना जाता है। एम्स(AIIMS) ने इस चुनौती को स्वीकार किया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों में भी सस्ते दाम में किडनी ट्रांसप्लांट हो सकेंगे।
21 दिसंबर को भोपाल के वन विहार में 16 साल बाद जूनागढ़ गुजरात से गिर के शेर लाए गए। ये प्रदेश के पहले एशियाई शेर हैं। भोपाल को दो टाइगर के बदले ये शेर मिले। अभी तक वन विहार में 3 शेर थे। इनके आने के बाद संख्या पांच हो गई है। जिनमें से दो नर और तीन मादा। राजधानी में शेरों को लाने के लिए 2008 में प्रक्रिया शुरू हुई थी।
26 जून 2024 को संभागायुक्त की बैठक में कलियासोत नदी के अस्तित्व पर सवाल उठा। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने यहां कहा कि पहले जांच करवा लें, कलियासोत नदी है या नाला। कलियासोत के अस्तित्व पर आई आंच से शहरवासी नाराज हुए। काफी विवाद हुआ।
भोपाल में 27 सितंबर को 5 साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या का मामला सामने आया । बच्ची के घर के पास रहने वाले अतुल ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घर में ही बच्ची के साथ बलात्कार किया फिर उसकी हत्या कर दी थी।
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पूर्व कुलपति डॉ. सुनील कुमार को 11 अप्रेल 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उन्होंने 19.48 करोड़ रुपए निजी खातों में स्थानांतरित किए गए थे।
Updated on:
26 Dec 2024 01:45 pm
Published on:
26 Dec 2024 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
