
MP Weather Update: राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जगह कोहरे और बादलों की स्थिति है। बुधवार को राजधानी हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी सर्द रही। अधिकतम पारा 21 से 25 डिग्री के बीच रहा, वहीं न्यूनतम 11 से 18 डिग्री रहा। 3 दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इंदौर में भी बुधवार को बादल छाए रहे व कोहरा दिखाई दिया। दिन का तापमान 24 व रात का 15.3 डिग्री दर्ज किया गया।
टीकमगढ़ - 21.5 डिग्री
ग्वालियर - 21.8 डिग्री
भोपाल - 22.5 डिग्री
नौगाँव - 22.5 डिग्री
रायसेन -23 डिग्री
पचमढ़ी - 24.5 डिग्री
मौसम विभाग(MP Weather Update) के अनुसार, गुरुवार को खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, श्योपुर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास सहित 15 जगह कोहरे की स्थिति बन सकती है।
Published on:
26 Dec 2024 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
