चुनाव 2018 की तैयारी
भाजपा हाईकमान की नजर अब मध्यप्रदेश और उन राज्यों पर है, जहां चुनाव होने वाले हैं। सभी राज्यों में अब चुनावी रणनीति के मुताबिक ही संगठन का चेहरा तैयार किया जाएगा। मध्यप्रदेश के बड़े नेता चाहते हैं कि वे प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में ही चुनाव हो, लेकिन पार्टी का ही एक वर्ग और हाईकमान खुद चाहता है कि अगला चुनाव किसी ऊर्जावान नेता के नेतृत्व में लड़ा जाए।