6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश के सीएम की बड़ी घोषणा, सीबीएसई के टॉपर बच्चों को भी मिलेगा लैपटॉप

laptop scheme 2023 - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेधावी बच्चों के खातों में भेजे पैसा...। इस राशि से मनपसंद लैपटाप खरीद पाएंगे मेधावी छात्र...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 20, 2023

shivra1.png

Laptop Distribution Scheme for Meritorious Students

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मेधावी बच्चों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए पैसा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बच्चों के साथ बातचीत करने के लिए भी आए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने बच्चों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री सहित स्कूल शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं।

Live Updates

01.15 pm

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगले साल से सभी टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जाएगी। यह भी घोषणा की कि लैपटॉप देने वाली योजना एमपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई बोर्ड में भी लागू होगी।

1.07 pm

सीएम राइज स्कूलों पर बोले शिवराज

सीएम राइज स्कूल खोलने का आइडिया कैसे मेरे दिमाग में आया। जब मैं कोवि़ड से अस्पताल में भर्ती था। मेरे मन में विचार आया कि सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से अच्छे क्यों न हों। यदि दिल्ली, मुंबई में रहकर भी कोई शिक्षक पढ़ाएगा तो व्यवसथा इस स्कूल में की जाएगी। अगले साल से सभी टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जाएगी।

1.06 pm
सीएम ने की बच्चों से बातचीत

सीएम ने बताया कि कालेजों में एडमिशन दो तरह से होता है। एक सरकारी और दूसरा प्राइवेट। प्राइवेट कालेजों में 8 से लेकर 10 लाख रुपए साल होती है। यदि 10 लाख रुपए सालाना फीस हुई तो पांच साल के कोर्स में 50 लाख रुपए होता है। क्या पापा-मम्मी इतनी रकम दे सकते हैं क्या। सीएम ने कहा कि फीस बहुत ज्यादा होती है। यदि तुम्हारे नंबर अच्छे आ गए, और पापा-मम्मी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो सरकारी कालेजों में एडमिशन पर खुशी होगी। मैंने तय किया है कि बच्चों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। पापा-मम्मी को तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। ऐसी स्थिति में तुम्हारा मामा फीस भरवाएगा। बीच में कांग्रेस की सरकार आ गई थी, उन्होंने बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने का पाप किया, उन्होंने योजना बंद कर दी थी, लैपटाप भी बंद कर दिया था। अब तुम्हारे मामा की जिम्मेदारी है कि तुम आगे बढ़ सको। यदि बच्चों के सपने मरेंगे तो देश आगे नहीं बढ़ेगा। किसी भी हालत में बच्चों को मजबूर नहीं होने देंगे। यदि तुम्हारे सपने मर जाएंगे तो मध्यप्रदेश भी मर जाएगा। चौहान ने कहा कि पीएमटी, जेईई मेन्स, क्लेट की तैयारी करो। इसके बाद तुम्हारे साथ तुम्हारा मामा खड़ा होगा। भाजपा की सरकार तुम्हारे साथ होगी।

12.45 pm

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन शुरू।

12.35 pm

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का संबोधन। इंदर सिंह परमार ने लैपटॉप योजना के बारे में बताया। बच्चों को शुभकामनाएं भी दीं। इस आयोजन में गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक कृष्ण गौर भी मौजूद थीं।


12.30 pm
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदा से हुई। मुख्यमंत्री का तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया।


12.25 pm
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाल परेड मैदान पहुंचे। यहां बच्चों को लैपटाप का पैसा वितरित किया जा रहा है।

12.16 pm
थोड़ी देर में आने वाले हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। लाल परेड ग्राउंड पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए हैं।

सिंगल क्लिक पर खाते में आएगा पैसा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को राजधानी के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए 78 हजार 641 स्टूडेंट्स के खातों में 196 करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर कर रहे हैं। बच्चों के खातों में आज 25-25 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में कक्षा 12 वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह है योजना

प्रदेश सरकार की ओर से होनहार बच्चों को लैपटॉप देने की योजना है। इससे बच्चे अपनी आगे की शिक्षा हाइटेक तरीके से कर सकेंगे। बच्चों के खातों में पैसा इसलिए दिया जा रहा है कि बच्चे अपने मन पसंद का लैपटॉप खरीद सकें। लैपटॉप की जगह पैसा देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि कहीं लैपटॉप में कोई खराबी निकल आए या हजारों की संख्या में खरीदे गए लैपटॉप में अगर भ्रष्टाचार हो गया तो निश्चित ही बच्चों के साथ भी धोखा हो जाएगा, इसलिए बच्चों के खाते में लैपटॉप का पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है, ताकि वे खुद अपनी पसंद से लैपटॉप खरीदें, जिसकी गारंटी, वारंटी भी वे दुकानदार से ले सकते हैं और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत भी नहीं आएगी।

यह भी पढ़ेंः

Cm Laptop Yojana : आज राजधानी में सीएम शिवराज का बड़ा कार्यक्रम, हजारों स्टूडेंट्स को मिलेंगे लैपटॉप खरीदने के पैसे