20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपचुनाव 2021: भाजपा ने झोंकी ताकत, कांग्रेस पर कसा तंज, देखें अपडेट

उपचुनाव में प्रचार का दौर जारी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर, खंडवा और देवास के दौरे पर...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 16, 2021

bjp.png

भोपाल। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा चुनाव पर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। विजयादशमी पर विजय- संकल्प के बाद भाजपा ने मतगणना के ठीक पहले आगामी 21 अक्टूबर को और व्यापक मेगा शो की तैयारी की है। इसमें जनसंघ की स्थापना दिवस के बहाने दिग्गजों का सम्मान किया जाएगा। इसकी पूरी रणनीति शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में बनी।

चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने 16 से 21 अक्टूबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। 20 को भाजपा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। 21 को जनसंघ के स्थापना दिवस पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किाय जाएगा। 21 तक महिलाओं के स्व सहायता समूहों के कार्यक्रम भी रखे गए हैं चारों सीटों पर एक मतदान बीस जवान की टीम बनाई जा रही है। हर नगर व ग्राम पर सम्मेलन और संगोष्ठी के कार्यक्रम होंगे।

चुनाव के दूसरे चरण के कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिवराज और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा बूथों तक दौरे करेंगे। 20 से 25 अक्टूबर तक प्रत्येक विधआनसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन होंगे। इसके बाद पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा।

कमलनाथ कल करेंगे सभाएं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ रविवार से चुनावी सभाएं करेंगे। शुरुआत पृथ्वीपुर विधानसभा से होगी। जारी कार्यक्रम के तहत जेरोन में दोपहर 12 बजे मंडल, सेक्टर और बूथ पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद जनसभा का कार्यक्रम है। 18 को बुरहानपुर जिले के नेपानगर के धलकोट और मांधाता विधानसभा के पुनासा में जनसभा होगी। 19 को सतना जिले के रैगांव में बैठक और सभा होगी। 20को देवास जिले के बागली में और खंडवा जिले के पंधाना विधानसभा में जनसभा होगी।

नया कैम्पेन

भूपेंद्र ने बताया कि भाजपा की उपलब्धि और कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर प्रचार होगा। जनता को कांग्रेस के पंद्रह माह की विफलताएं बताई जाएंगी। इसे हर बूथ और पन्ना सम्मेलन में भी बताएंगे।

बुरहानपुर-खंडवा और देवास के दौरे पर सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बुरहानपुर और खंडवा जिले के दौरे पर हैं। खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट नंदकुमार सिंह चौहान के कोरोना से निधन के बाद से खाली थी। बुरहानपुर में आयोजित एक जनसभा में चौहान ने कहा कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा लक्ष्य है कि मेरी बहन कम से कम महीने में रु. 10000 की आमदनी जरूर करें।

चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की तो अजब हालत है। पार्टी में अध्यक्ष का पता ही नहीं, जी 23 का अलग ही ग्रुप चल रहा है। पंजाब में चलती सरकार में मुख्यमंत्री बदल दिया, तो छत्तीसगढ़ में 50-50 की खींचतान है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस तो अजूबा पार्टी है, जिसमें अध्यक्ष भी नहीं है। मैडम सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी पार्टी में कुछ नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का फैसला राहुल जी कर देते हैं। कांग्रेस पार्टी नहीं, ये तो सर्कस हो गई है।

केले के एक्सपोर्ट पर कही यह बात

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम केला के एक्सपोर्ट की संस्थागत व्यवस्था की करवाने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। हमें किसानों को उनके उत्पादन की पूरी कीमत देना है। आप पसीना बहाओ, आपको पसीने की पूरी कीमत मिलेगी।

दिग्विजय के कार्यकाल की याद दिलाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मेरे किसान भाइयों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा दिया था। हमने पूरे प्रदेश में हर खेत तक पानी पहुंचाने के इंतजाम किए हैं। किसानों के साथ अन्याय का पाप कांग्रेस ने किया है।