16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cabinet Expansion: 19 दिसंबर शाम 5 बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, राजभवन में तैयारी तेज

cabinet expansion- 18 से 20 मंत्रियों के नाम तय...। सांसदों को भी मंत्री बनाया जाएगा...। पुराने मंत्रियों के नाम कट सकते हैं...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 18, 2023

mohan-news.png

मोहन कैबिनेट के मंत्रियों के नाम तय। कल राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह।

cabinet expansion. मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम की शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं और खास बात यह है मंत्रिमंडल में केंद्रीय से मध्यप्रदेश चुनाव लड़ने आए सांसदों को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

मध्यप्रदेश की डा. मोहन कैबिनेट का विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे होगा। मोहन कैबिनेट में 18 से 20 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। खास बात यह है कि उन सांसदों को भी मंत्री बनाया जा सकता है जिन्हें विधायक का चुनाव लड़ाया गया था। रविवार को दिल्ली में चले मंथन के बाद कई नामों पर मोहर लगा दी गई।

दिल्ली में हो चुके हैं नाम तय

इससे पहले मोहन सरकार के कैबिनेट के चेहरे तय करने के लिए रविवार को दिल्ली में मंथन हुआ था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर प्राथमिक मुहर लग गई। कैबिनेट में 18-20 चेहरे होंगे, जरूरत पर विस्तार होगा। कैबिनेट में युवा और चौंकाने वाले चेहरे होंगे। शिवराज मंत्रिमंडल के ज्यादातर चेहरों को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावनाएं कम है। डॉ. मोहन यादव उज्जैन से भोपाल लौटे और स्टेट हैंगर से ही दिल्ली चले गए थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और नरेंद्र सिंह तोमर भी वहीं थे। संगठन की सूची में इसमें विकल्प के रूप में कई नाम थे। नड्डा के निवास पर घंटेभर राजनीतिक विमर्श हुआ। इसमें 60 से कम उम्र वाले नेताओं पर फोकस है। संतुलन बैठाने के लिए कुछ वरिष्ठ शामिल किए जा सकते हैं। इससे पहले राजस्थान व छत्तीसगढ़ पर चर्चा हुई।

पहली कुर्सी से चौथी कुर्सी पर पहुंच गए पूर्व सीएम शिवराज, जानें क्यों
नई विधानसभा का पहला सत्र 11 बजे से, यहां देखें Live Updates

संभावित मंत्रियों की सूची

इनके नाम भी लगभग तय