5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Loksabha 2024 News: मध्यप्रदेश में क्यों गिरा वोट प्रतिशत, मुख्यमंत्री ने बताई यह वजह

मोदी के भोपाल दौरे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की प्रेस कांफ्रेंस..। बोले- भगवामय होगा भोपाल...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Apr 23, 2024

madhya pradesh chief minister dr mohan yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi bhopal visit) एक बार फिर बुधवार को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां बड़ा रोड शो करने वाले हैं। इसे लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी के भोपाल पहुंचते ही एक रिकार्ड बनने जा रहा है। वे सर्वाधिक बार मध्यप्रदेश आने वाले पीएम होंगे। मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुसलमान वाले बयान की भी निंदा की और साथ ही बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मध्यप्रदेश में वोट प्रतिशत क्यों गिरा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (mp cm dr mohan yadav) मंगलवार को सुबह प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। इस कांग्रेस में उन्होंने पीए मोदी के भोपाल दौरे से कई सौगातों का जिक्र किया, वहीं कांग्रेस पर भी हमला किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाया था, इस पर मोहन यादव ने कहा कि यदि दागी नेता भाजपा में आ रहे हैं तो विक्रम अहाके तो उन्होंने वापस कैसे ले लिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कहा कि हम किसी एक वर्ग के लिए नहं हो सकते। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि सभी संसाधनों पर किसी का हक है तो मुसलमानों का है। यह काफी निंदनीय है। हम इसकी निंदा करते हैं। इसके लिए कांग्रेस देश से माफी मांगे। कांग्रेस कुछ भी कहे, लेकिन जो मेनिफेस्टों में लिखकर दिया है, वह झुठलाया नहीं जा सकता।

वोट प्रतिशत क्यों कम हुआ

मोहन यादव से जब पहले चरण में वोट प्रतिशत कम होने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि शादी ब्याह बहुत ज्यादा थे। फसल कटाई का समय भी है। इस कारण वोट प्रतिशत घट गया। भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट लेट होने पर मुख्यमंत्री ने यदि यह प्रोजेक्ट देरी से चल रहा है तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं।

जब भी आते हैं मोदी, सौगाते देकर जाते हैं

इससे पहले मोहन यादव ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। मोहन यादव ने पीएम मोदी (pm modi bhopal road show) के दौरे को लेकर कई बातें कहीं। यादव ने कहा कि वे मोदीजी मध्यप्रदेश आते हैं तो कई सौगाते देकर जाते हैं। अब तक मध्यप्रदेश को सवा लाख करोड़ से ज्यादा की सौगातें मिली हैं। उसमें भी मध्यप्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की बात करें तो 35 हजार करोड़ की पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना इसी 100 दिन के अंदर मिली। जो पश्चिमी मध्यप्रदेश और राजस्थान को मिलाकर 17 हजार करोड़ की है। इसके अलावा 45 हजार करोड़ की परियोजना केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए भी रास्ता इसी कार्यकाल में तैयार हुआ है।

डा. मोहन यादव ने कहा कि पुराने रिकार्ड देखें तो अब ज्यादा मध्यप्रदेश को मिल रहा है। रेलवे 2013 के पहले डेढ़ सौ करोड़ मिलता था। आज की स्थिति में साढ़े 15 हजार करोड़ रेलवे प्रतिवर्ष अपनी व्यवस्थाओं के लिए खर्च कर है। यह रिकार्ड बताता है कि यह केंद्र सरकार का मध्यप्रदेश के लिए क्या महत्व है। मध्यप्रदेश के लिए मोदीजी का क्या महत्व है। आइटी से लेकर इंडस्ट्री तक एरिगेशन से लेकर सभी क्षेत्रों में समान रूप से प्रधानमंत्रीजी जिस प्रकार से ध्यान दे रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे यह हमारे लिए सबसे अच्छा स्वर्णीम काल है। जब उदारतापूर्वक संसाधन केंद्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश को मिल रहा है।

मोहन यादव ने कहा कि चुनाव की बेला है। आचार संहिता के बाद से मध्यप्रदेश में एक के बाद एक मोदीजी का दौरा चल रहा है। कल जब मोदीजी आएंगे, जब पांचवी बार आ रहे हैं।

कोरोना में लिए कड़े फैसले

डा. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदीजी की बातों को लोक कितनी गंभीरता से लेते हैं, जब दुनिया कोरोना में लाकडाउन लगाने से डर रही थी, तब उन्होंने कड़े फैसले लिए।

कांग्रेस का मेनिफेस्टो देखा

यादव ने कहा कि हमने कल कांग्रेस का मेनिफेस्टो देखा। कांग्रेस का स्वभाव है कि वो पलटी मार देती है। वो अपनी बात को छिपाकर ले जाने का प्रयास करती है। एक वर्ग का संसाधन पर अधिकार होना यह कौन सी बात है। मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधनों पर किसी का हक है तो वो केवल मुसलमानों का है। कांग्रेस को जनता से माफी मांगना चाहिए।

और क्या बोले मोहन यादव

मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी की जरूरत सभी को है। यदि वे विनम्रता से नहीं आएंगे तो लोग कहेंगे अहंकारी हैं। वो वोट की अपील करने तो आएंगे ही। तीसरी बार जनादेश लेना है तो जनता के बीच आना ही है।