24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे प्रदेश में संक्रमण 20 से कम, वैक्सीनेशन में भी आगे है एमपी, देखें अपडेट

मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण 20 से नीचे आया, वैक्सीनेशन ढाई करोड़ के करीब पहुंचा...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 14, 2021

corona.jpg

1278 सैंपल की कोविड जांच


भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण खत्म होने की स्थिति तक पहुंच गया है। पूरे प्रदेश में संक्रमण के सिर्फ 20 मामले आए हैं। जबकि मंगलवार को 23 संक्रमित आए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बुधवार को राहत की बात बताी है। लेकिन अलर्ट रहने के लिए भी कहा है। इधर, कोरोना वैक्सीन की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। अब तक दो करोड़ 39 लाख 77 हजार 815 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। बुधवार को यह आंकड़ा और बढ़ गया है।

मध्यप्रदेश के कई जिले कोरोना फ्री हो गए हैं। बुधवार को पूरे प्रदेश में 20 नए संक्रमित दर्ज हुए हैं। यह आंकड़े 10 से भी कम जिलों में आए हैं। प्रदेश में पाजीटिव दर 0.03 प्रतिशत तक हो गई है। हर दिन 70 हजार से अधिक जांच हो रही है। प्रदेश में अब भी 1687 फीवर क्लिनिक एक्टिव हैं।

मंगलवार को भोपाल में 11, इंदौर में 4, सागर में 2 और ग्वालियर, जबलपुर, निवाड़ी, राजगढ़, सीहोर और सिवनी में एक-एक केस दर्ज किया गया है। जबकि 38 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

पिछले चार दिनों में संक्रमण

कोरोना मुक्त हुआ मुरैना जिला

मुरैना से खबर है कि कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में सर्वाधिक संवेदनशील जिलों में से एक मुरैना पूरी तरह सेकोरोना मुक्त हो गया। जिले में 1002 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। जिले में अब तक 1 लाख 99 हजार 690 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 8235 को कोरोना संक्रमित पाया गया था। रिजेक्ट होने वाले के सभी 15 100 तक पहुंच गए थे। कुल संक्रमित हुए लोगों में 8151 को उपचार कर स्वस्थ कर दिया गया है जबकि 84 लोगों की ऑन रिकॉर्ड मौत हो चुकी है।

प्रदेश में वैक्सीनेशन का दौर जारी

मध्यप्रदेश में लगातार वैक्सीनेशन का काम जारी है। अब तक दो करोड़ 39 लाख 77 हजार 815 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। मध्यप्रदेश के इंदौर में सबसे अधिक वैक्सीन लगी है। यहां 26 लाख 97948 हजार लोगों को वैक्सीन लग गई है। भोपाल में 16 लाख 78 हजार 506 लोगों को, जबलपुर में 12 लाख 2 हजार 30 लोगों को वैक्सीन लग गई है। ग्वालियर में 9 लाख 69 हजार 64 लोगों को टीका लगा है। इसके अलावा बाकी जिलों की स्थिति 9 लाख से कम है।