scriptMP Corona Update: एक दिन में 151 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 55 हज़ार के पार, 24 घंटे 2 की मौत | madhya pradesh corona update positive 255263 and 3812 death | Patrika News

MP Corona Update: एक दिन में 151 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 55 हज़ार के पार, 24 घंटे 2 की मौत

locationभोपालPublished: Feb 02, 2021 09:48:12 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 151 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 255263 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3812 पहुंची है।

corona.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 151 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 255263 हो गई है।

इंदौर अब भी पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 24 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57514 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 924 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 56208 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 382 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 56 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42591 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 612 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 41179 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 800 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16417 हो गई है। शहर में अब तक 226 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16121 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 70 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16266 हो चुकी है। जबकि, 251 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15790 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 225 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5395 हो गई है। इनमें से 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5180 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 65 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5408 हो गई है। इनमें से 106 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5278 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4951 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4784 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 63 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4698 हो चुकी है। इनमें से 80 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4543 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 80 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4106 हो गई है। इनमें 58 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4025 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 23 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4100 हो गई है। इनमें से 35 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4052 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 13 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3841 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3754 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3641 हो गई है। इनमें से 30 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3596 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 15 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z1wwi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो