25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी, राहुल और अमित शाह की आज यहां ताबड़तोड़ रैलियां, LIVE UPDATES

PM मोदी, राहुल और अमित शाह की आज यहां ताबड़तोड़ रैलियां, LIVE UPDATES

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 24, 2018

LIVE

PM मोदी, राहुल और अमित शाह की आज यहां ताबड़तोड़ रैलियां, LIVE UPDATES

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने जा रहे मतदान से पहले सोमवार शाम को प्रचार थम जाएगा। इससे पहले दो दिनों में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मध्यप्रदेश में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा हैं।

किसान आंदोलन के बाद पहली बार आएंगे मोदी
मंदसौर में हुए किसान आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार इस क्षेत्र में आ रहे हैं। इससे पहले वे मध्यप्रदेश के छतरपुर में सभा को संबोधित करेंगे। मोदी छतरपुर में 11:30 बजे और दोपहर ढाई बजे के बाद मंदसौर में सभा करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष अशोक नगर में
अशोकनगर जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीनों प्रत्याशियों के साथ शहर में डेढ़ घंटे रोड शो करेंगे। शाह के रोड शो के जवाब में कांग्रेस के दिग्गज नेता सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी तीन सभाएं करने वाले हैं। इसके साथ ही शाह शिवपुरी के करैरा विधानसभा क्षेत्र, मुरैना और भिंड में भी सभाएं करेंगे।

राहुल सागर में
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को टीकमगढ़, सागर और दमोह में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

शुक्रवार को क्या बोले थे राहुल
इधर, मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी राहुल गांधी, रक्षा मंत्री समेत कई दिग्गजों की सभाएं हुई। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ विदिशा जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थे, वहीं बसपा प्रमुख मायावती सिंगरौली में चुनावी सभा को संबोधित कर रही हैं। वहीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्वालियर में प्रेस कांफ्रेस कर राफेल पर राहुल को घेरा।


सपा और गोंगपा का गठबंधन टूटा
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता संजय यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन का धर्म नहीं निभाया। इसलिए गठबंधन टूट गया है। सीटों पर विवाद और बागी नेताओं के समर्थन के कारण यह गठबंधन टूट गया है। 73 सीटों पर गोंगपा और 53 सीटों पर सपा प्रत्याशी मैदान में है।

सीतारमन बोलीं राफेल पर राहुल कंफ्यूज
ग्वालियर में रक्षा मंत्री नर्मला सीतारमण चुनावी दौरे पर आई। सीतारमण ने कहा कि बीमारू मध्यप्रदेश से विकसित मध्यप्रदेश बनाया। राफेल का मुद्दा उठाकर भड़का रही है कांग्रेस। उन्होंने कहा कि राफेल के विषय में राहुल गांधी कंफ्यूज हैं। मध्यप्रदेश की सरकार ने काफी अच्छा काम किया है। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।

राहुल का फिर हमला, बोले- मोदी जो बोलते हैं उसमें दम नहीं
गंजबासौदा (विदिशा)। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी जो भी कहते हैं उसमें कोई दम नहीं है। वे जहां भी जाते और जो भी कहते हैं लोग मानते नहीं है। मैं झूठे वायदे नहीं करूंगा। 15 लाख देने की बात नहीं करूंगा। लेकिन राहुल गांधी ने जो बात बोल दी तो करके दिखाउंगा। राहुल गांधी ने राफेल, बेरोजगारी और देश छोड़कर जा चुके नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या पर भी निशाना साधा।

MUST READ

इस राज्य में बन रही है भाजपा की सरकार, कांग्रेस का हो जाएगा सूपड़ा साफ
ओपिनियन पोल के चौंकाने वाले नतीजे: जानिए तीन राज्यों में किसकी बनेगी सरकार
MP election in Hindi : सट्टा बाजार में इस पार्टी पर लगा करोड़ों का दांव, तीन राज्यों में ये पार्टी बना रही है सरकार