12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा का कन्‍हैया कुमार पर तंज, बोले- नफरत जिनकी पहचान, कांग्रेस उनसे खुलवा रही मोहब्‍बत की दुकान

मध्य प्रदेश दौरे पर आए कन्हैया कुमार पर राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है।

2 min read
Google source verification
narottam mishra taunt on kanhayya kumar

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा का कन्‍हैया कुमार पर तंज, बोले- नफरत जिनकी पहचान, कांग्रेस उनसे खुलवा रही मोहब्‍बत की दुकान

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्‍तम मिश्रा वैसे तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छो़ड़ते। लेकिन, इस बार उनके निशाने पर कमल नाथ और दिग्‍विजय सिंह के अलावा हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने के बाद एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी बनाए गए कन्हैया कुमार आ गए हैं। दरअसल, कन्हैया कुमार मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित आदिवासी युवा महापंचायत में शामिल हुए हैं। नरोत्तम मिश्रा के तंज के बाद कन्हैया कुमार ने भी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसा है।


कन्हैया कुमार के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि, 'आप इससे अंदाज लगा सकते हैं कि, इनका (कांग्रेस) 'भारत जोड़ो' कैसा है। जिनकी नफ़रत है पहचान, कांग्रेस उनसे खुलवा रही है मोहब्बत की दुकान। तीनों एक साथ हैं, जो ज़ाकिर नाइक को शांतिदूत कहते थे, लादेन जी कहते थे, वो भी एक ही मंच पर हैं। सिख नरसंहार के खून के छींटे जिनके चेहरे पर हैं, वे भी हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह बोलने वाले कन्हैया कुमार भी उसी मंच पर हैं।'

यह भी पढ़ें- इंदौर में कन्हैया कुमार की हुंकार, बोले- केंद्र और राज्य के गृहमंत्री यहां हैं, हमने गलत किया तो जेल में डाल दें


जॉन-जानी-जर्नादन दिया नाम

नरोत्तम मिश्रा ने इस तिकड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि, जॉन-जानी-जनार्दन तीनों है। अब आप इससे अंदाज़ कर लीजिए कि, ये किस तरह की कांग्रेस है। एक हमारी पार्टी है। एक तरप राष्ट्रवादी लोग हैं, जो राष्ट्र की आराधना करते हैं। दूसरी तरफ वो लोग हैं, जिनकी दुकानों में नफरत का सामान भरा हुआ है और ये इसे मोहब्बत की दुकान नाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जन्मस्थली पहुंचकर अमित शाह ने की पूजा, यहां बनने जा रहा है भव्य परशुराम लोक


कन्हैया कुमार का हमला

वहीं, कन्हैया कुमार ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, उनका नाम नरोत्तम है, लेकिन उनका काम निकृष्टतम है। उनके राज्य में सबसे ज्यादा महिला अपराध होते हैं, ये हम नहीं बल्कि केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों में बात दर्ज है। नरोत्तम मिश्रा से कहा कि, दीपिका पादुकोण को देखने के बजाए अपना राज्य देखें।

यह भी पढ़ें- 7 साल की इस बच्ची को लोग मान बैठे 'भोले', सिर पर हैं नारियल की जटा जैसे बाल, अजीब है ऐसे बालों की वजह

गलत हूं तो जेल में डाल दें गृहमंत्री

वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आगे ये भी कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यानी दोनो ही गृहमंत्री आज इंदौर में हैं। मैं चैलेंज करता हूं कि, हम सच बोलते हैं और सच के लिए लड़ते हैं। अगर मैं कहीं भी गलत हूं तो हमें जेल में डालें। बिना मतलब के बयान देकर लोगों को गुमराह न करें।