
हनीट्रैपः पांच लड़कियों के इतने वीडियो, बन सकती है तीन-तीन घंटे की 45 फिल्में
भोपाल। मध्यप्रदेश के हनीट्रैप मामले में नेताओं और अफसरों को अपने जाल में फांसने वाली पांच महिलाओं के कारनामों की लिस्ट कम नहीं है। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में सामने आया है कि इन महिलाओं ने कई नेता और अफसरों के साथ अंतरंग वीडियो बना लिए थे। वीडियो भी इतने हैं कि सभी के समय को जोड़ा जाए तो 135 घंटे तक लगातार फिल्म चल सकती है। यानी इन्हें लगातार देखा जाए तो पूरा होने में चार दिनों से भी अधिक का समय लग सकता है।
मध्यप्रदेश के हनीट्रैप मामले से राजनीतिक लोगों की भी सांसें ऊपर-नीचे हो रही है, क्योंकि इसमें पक्ष-विपक्ष दोनों के ही नेता फंस सकते हैं। इनके अलावा कई आईएएस-आईपीएस समेत ब्यूरोक्रेट्स के भी लिप्त होने की जांच चल रही है। इस बीच अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने वाली श्वेता विजय जैन ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसके साथ संबंध रखने वाले कई नामों का भी खुलासा किया गया है। इनमें नेता, अफसर और व्यापारी भी शामिल हैं। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने श्वेता विजय जैन और बरखा का आरती के साथ आमना-सामना करवाया। शनिवार को सभी आरोपी महिलाओं को भोपाल लाया गया था।
वीडियो में जाने-पहचाने चेहरे भी
पुलिस की विशेष टीम की पूछताछ में श्वेता विजय जैन, बरखा सोनी और आरती अहिरवार ने कई लोगों के नाम बताए हैं। इन तीनों के पास से भारी मात्रा में वीडियो क्लिपिंग भी बरामद हुई है, जिसमें बताया जाता है कि उन वीडियो को जोड़ दिया जाए तो 135 घंटे लगातार इन वीडियो को देखा जा सकता है। यह तीनों महिलाएं इन्हीं वीडियो के बल पर नेता और अफसरों को ब्लैक मेल कर पैसा ऐंठ रही थीं और मनमाफिक तबादले और टेंडर अपने परिचितों को दिलवा रही थी। इनका सरकार में भी दखल काफी बढ़ चुका था।
इ-मेल से मिल रही है गुप्त जानकारी
उधर, एसआईटी को इ-मेल पर थोड़ी-थोड़ी देर में कई लोग जानकारियां भेज रहे हैं। इसके अलावा भी कुछ जानकारियां हैं। हनीट्रैप में गिरफ्तार महिलाओं के जाल में फंसने वाले भोपाल के चार व्यापारियों और उद्योगपतियों के नाम भी सामने आए रहे हैं। इनमें सभी बीजेपी नेताओं के समर्थक बताए जा रहे हैं। एसआईटी को जांच का जिम्मा देने के बाद इ-मेल आईडी सार्वजनिक किया था। इसके बाद कई लोग इस आईडी पर सूचनाएं दे रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक भोपाल के ऐसे चार नाम बताए जा रहे हैं और ये सभी भाजपा नेताओं के समर्थक हैं। दो ज्वेलर्स, एक रेस्टोरेंट मालिक और एक उद्योगपति के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति के पूर्व मंत्री से करीबी संबंध भी हैं। इन चारों लोगों पर SIT की नजर है।
Published on:
29 Sept 2019 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
