4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Patwari Bharti का मजेदार खेल ! एक जगह एक सरनेम और 16 सिलेक्शन

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती में दिव्यांग कोटे में भी गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप..

2 min read
Google source verification
mp_patwari_bharti.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में हाल ही में जारी हुए पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद भर्ती परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी के आरोप लगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इन आरोपों के बाद नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं लेकिन इसके बावजूद पटवारी भर्ती परीक्षा में रोजाना नई नई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। पहले ग्वालियर के ही एक कॉलेज के सेंटर से टॉपर्स आने के बाद अब दिव्यांग कोटे में भी गड़बड़ी सामने आई है।

दिव्यांग कोटे में बड़ा खेल
दरअसल पटवारी भर्ती परीक्षा में प्रदेश के कुल 21 दिव्यांग पास हुए हैं लेकिन आपको हैरानी होगी कि पास होने वाले 21 दिव्यांग अभ्यार्थियों में से 16 एक ही स्थान के हैं। इतना ही नहीं एक ही जगह के रहने वाले ये इन 16 दिव्यांग अभ्यार्थियों की जाति भी एक ही है और तो और इनमें से 12 अभ्यार्थी एक ही जैसे दिव्यांगपन (बहरेपन) के शिकार हैं। कर्मचारी चयन आयोग की पटवारी भर्ती 2022 में जो दिव्यांग अभ्यार्थी चयनित हुए हैं उनमें से 16 मुरैना जिले की जौरा तहसील के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- टमाटर ने तोड़ा, अब टमाटर ने ही जोड़ा, पढ़े टमाटर और पति-पत्नी की अनोखी कहानी

जौरा से इन दिव्यांग अभ्यार्थियों के नाम
1. योगेश त्यागी (एचइएच)
2. कीर्तीनंद त्यागी (एचइएच)
3. धीरेन्द्र त्यागी (एचइएच)
4. विजय त्यागी (एचइएच)
5. कृष्णकांत त्यागी (एचइएच)
6. प्रवीण त्यागी (एचइएच)
7. मनोज त्यागी (एचइएच)
8. योगेंद्र त्यागी (एचइएच)
9. जयंत त्यागी (एचइएच)
10. आशीष त्यागी (एचइएच)
11. अभिषेक त्यागी (एचइएच)
12. राहुल त्यागी (एचइएच)
13. आकाश त्यागी (एचएमडी)
14. चंद्रकांत त्यागी (एचएमडी)
15. रमाकांत त्यागी (एचएलडी)
16. आकाश शर्मा पुत्र रामभजन त्यागी (एमएमडी)


(नोट- एचएमडी का मतलब बहुविकलांगता, एचएलडी का मतलब अस्थि विकलांगता और एचइएच का मतलब कानों से विकलांगता)

यह भी पढ़ें- monitor lizard : कैमरे के सामने गोहरे ने कई बार काटा, देखें वीडियो

कांग्रेस ने लगाए आरोप
दिव्यांग कोटे में एक ही स्थान के 16 लोगों का सिलेक्शन होने और उनमें से 12 लोगों का एक ही प्रकार का विकलांग होना गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा है। इसे लेकर अब कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि दिव्यांग कोटे की सीट पर ज्यादातर जौरा के ज्यादातर बहरेपन के शिकार हैं। ये घोटाले बाज भाजपा का एक और कारनामा है, पूरी परीक्षा रद्द करनी चाहिए।

देखें वीडियो- नाग नागिन की प्रेम लीला का अद्भुत वीडियो