
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर तबादले हुए। भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय ने 342 थाना प्रभारी और 368 सब इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। इतने बड़े पैमाने पर किए गए तबादले को चुनाव से पहले बड़ी सर्जरी माना जा रहा है। राज्य सरकार ने दो आईएएस अफसरों के भी तबादलें किए हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस की तरफ से किए गए तबादलों को चुनाव से पहले बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके अलावा बढ़ते अपराध को देखते हुए भी थाना प्रभारियों और सब इंस्पेक्टरों के तबादलों किए जाने पर विचार चल रहा था।
180 थानों पर महिला हेल्प डेस्क
महिलाओं पर हो रहे अपराध पर पिछले दिनों ही पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने डीजी रिसर्च सेल के अंतर्गत यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 180 चिंन्हित थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित कर उनके संचालन पर शोध किया जाएगा।
एक सप्ताह पहले बदले गए थे बड़े अधिकारी
इससे एक सप्ताह पहले ही राज्य सरकार ने 18 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। इसे भी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के तौर पर देखा जा रहा था। इनमें 1987 बैच के आईपीएस विजय यादव को भोपाल का एडीजी बनाया गया। भोपाल एडीजी के पद अरूणा राव को पदस्थ किया गया है, जो सुरक्षा एंजेसी के लिए पदस्थ है। खेल कूद एवं युवा कल्याण मप्र का संचालक एसएल थाउसेन को बनाया गया है। अन्वेष मंगलम अति पुलिस महानिदेशक, महिला अपराध पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है|
-एसपी सिंह को भोपाल में उप महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। आईजी राकेश गुप्ता का उज्जैन में पदस्थ किया गया है। रीवा रेंज के उप महानिरीक्षक अविनाश शर्मा। एमएस सिकरवार उप महानिरीक्षक नार्को तथा पीएस उइके को शहडोल का उप महानिरीक्षक बनाया गया है।
कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी बदले
इससे पहले 7 अप्रैल को पुलिस मुख्यालय ने कई जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए थे। राज्य शासन ने इनके तबादले भी तत्काल प्रभाव से किए थे।
यहां देखें LIST
Published on:
11 May 2018 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
