29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीहोर में होंगे मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के चुनाव, भोपाल में नामांकन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी, निर्विरोध चुने जाएंगे प्रत्याशी

- 7 जनवरी को होंगे त्रैवार्षिक चुनाव, चार प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन - कर्मचारियों का सबसे पुराना संगठन, 1480 है मतदाता

2 min read
Google source verification
karmchari.jpg

मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के चुनाव 7 जनवरी को सीहोर में आयोजित किए जाएंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के चुनाव 7 जनवरी 2024 को आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया सीहोर के शासकीय कॉलेज में होगी, जहां सुबह से शाम तक निर्वाचन प्रक्रिया होगी और शाम को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव के लिए भोपाल में नामांकन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तक चार पदों के लिए चार प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल हो चुके हैं, ऐसे में जिन चार पदों के लिए निर्वाचन होना है, वे सभी निर्विरोध चुने जाएंगे।
हर तीन साल में लघु वेतन कर्मचारी संघ के चुनाव होते हैं। इस संगठन से प्रदेश के तकरीबन 2 लाख कर्मचारी जुड़े हुए हैं, जबकि मतदाताओं की संख्या 1480 है। इस चुनाव प्रक्रिया में हर जिले से 10, संभाग से पांच, तहसील से 5 सदस्य मतदान करते हैं। निर्वाचन अधिकारी और शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने बताया कि 26 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था, जिसमें 1480 मतदाता ने अपना नाम सूची में जुड़वाया। इसमें प्रदेश के ब्लाक, जिला, संभाग, जिले के लोग शामिल है। इसी क्रम में कर्मचारी भवन में नामांकन का वितरण, जांच आदि प्रक्रिया हुई।

चुनाव के लिए चार नामांकन

इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग पदों के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। इसमें प्रांताध्यक्ष पद के लिए महेंद्र शर्मा, संरक्षक पद के लिए चुरामन रैकवार, निरीक्षण समिति के लिए संतोष चंद्रयान और निर्णय समिति के पद के लिए मांगीलाल तमोली ने नामांकन दाखिल कराया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी पदों के लिए एक-एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। नामांकन पत्रों को सुरक्षित रखा गया है। 7 जनवरी को सीहोर में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
प्रदेश का सबसे पुराना संगठन, 1950 में हुई थी स्थापना
मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ कर्मचारियों का सबसे पुराना संगठन है। इसकी स्थापना 1950 में नागपुर में हुई थी। उस समय मध्यभारत की राजधानी नागपुर हुआ करती थी। तब से यह संगठन कार्यरत है। वर्तमान में इस संगठन से लगभग 2 लाख कर्मचारी जुड़े हुए हैं।