11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, 19 जुलाई की विशेष कैबिनेट बैठक के बाद विधानसभा में आएगा विधेयक

MP UCC Bill- मध्यप्रदेश सरकार 19 जुलाई को जगदीशपुर में विशेष कैबिनेट बैठक करने वाली है, जिसमें समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रस्ताव को मंजूरी देने की तैयारी है...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 14, 2026

Mohan Cabinet Meeting

Mohan Cabinet Meeting- मोहन कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को हुई।

Madhya Pradesh Uniform Civil Code- मोहन कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। कई प्रस्तावों को पास कर दिया गया। कैबिनेट ने मध्यप्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी। सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी। जगदीशपुर भोपाल जिले में ही है और इससे पहले इसका नाम इस्लाम नगर था।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC), निवेश, रोजगार, 2027 युवा वर्ष और पौधरोपण अभियान समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक में यूसीसी के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 20 जुलाई से चलने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक के रूप में लाया जाएगा।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने मीडिया को दी। कैबिनेट ने राजगढ़ में जल संसाधन विभाग की कुण्डलिया वृहद सिंचाई परियोजना को 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक निरन्तर संचालन के लिए 245 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। कैबिनेट ने रबी वर्ष 2023-24 विपणन वर्ष 2024-25 में भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अन्तर्गत लक्ष्य से अधिक उपार्जित मूंग के लिए 1,587 करोड़ रुपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि यूसीसी को लेकर बनी समिति की अंतिम रिपोर्ट सीएम को सौपी जा चुकी है। रिपोर्ट तैयार करने से पहले राज्य के विभिन्न वर्गों, संगठनों से सुझाव लिए गए। दूसरे राज्यों के कानूनों का भी अध्ययन किया गया। कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द यूसीसी प्रदेश में लागू कराने के लिए संकल्पित हैं। इसलिए जगदीशपुर में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक की जा रही है। इसके बाद विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

किसके जिम्मे टेक-होम राशन का उत्पादन

कैबिनेट ने टेक-होम राशन के उत्पादन एवं प्रदाय की व्यवस्था मध्यप्रदेश राज्य आजीविका फोरम से वापस लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को तत्काल हस्तांतरित किए जाने का निर्णय लिया है। तात्कालिक रूप से अंतरिम व्यवस्था के रूप में स्व सहायता समूह से पूरक पोषण आहार प्रदाय के लिए विभाग को अधिकृत किया गया है।

8 हजार 445 करोड़ रुपये की स्वीकृति

कैबिनेट ने वाणिज्य कर विभाग के तहत पालिका अधिनियम अंतर्गत पंजीयन एवं मुद्रांक शुल्क के अधिभार से प्राप्त राशि का निधि में अंतरण से संबंधित योजना के आगामी 5 वर्षों तक संचालन के लिए 8 हजार 445 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

युवा वर्ष होगा 2027

कश्यप ने बताया कि सरकार यूथ के लिए भी अनेक अभियान चलाती है। सीएम ने घोषणा की है कि 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। मंत्रियों से भी उन्होंने आग्रह किया है कि नवंबर से दिसंब तक युवाओं के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसके लिए सुझाव दें। जिससे रोजगार, कौशल विकास और नवाचार से जुड़ी नई योजनाएं तैयार की जा सकें।

क्रांति गौड़ की तारीफ

चैतन्य कश्यप ने कहा कि पुरुष क्रिकेट टीम 52 साल खेलने के बाद लॉर्ड्स के मैदान में जीत पाए थे, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी लॉर्ड्स के मैदान को जीत लिया। यह भारतीय महिला टीम को उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहला मैच जीतकर इतिहास रचा है। इसमें खास बात यह है कि मध्यप्रदेश की अहम भूमिका रही है। इस टीम में शामिल क्रांति गौड़ मध्यप्रदेश की हैं, जिनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है। यह नए खिलाड़ियों को आगे आने में प्रेरणा का कारण बनेगा।