2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weather report: तापमान में वृद्धि का दौर जारी, मतदान वाले दिन ऐसा रहेगा तापमान

मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 पार बना हुआ है। आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। आइए जानते हैं रविवार को मतदान वाले क्षेत्रों में कितना तापमान रहेगा...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 18, 2019

weather

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से चल रहा उतार-चढ़ा का दौर अब समाप्त हो गया है। तापमान ने बढ़ना शुरू कर दिया है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान अधिक गर्मी पड़ेगी।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री खजुराहो, मलाजखंड एवं खरगौन में रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आगे आने वाले दिनों में तापमान बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाए चलेंगी। आसमान साफ रहेगा।

कल मतदान के वक्त कैसा रहेगा तापमान

इंदौर
-इंदौर का तापमान फिलहाल 39 डिग्री पर है, जबकि रात का पारा 25 डिग्री पर बना हुआ है। रविवार को एक डिग्री बढ़कर तापमान 40 डिग्री हो जाएगा, इसके अलावा रात का पारा भी 26 डिग्री पर पहुंच जाएगा। जबकि 24 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और रात का पारा 28 डिग्री पहुंच जाएगा।

उज्जैन
-उज्जैन का तापमान 39.5 बना हुआ है, जबकि रात का पारा 24 डिग्री है। रात का पारा एक डिग्री बढ़ने और दिन का पारा एक डिग्री कम होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 24 मई को रात का पारा 27 डिग्री और दिन का पारा 41 डिग्री के पार निकल जाएगा।

मंदसौर
-मंदसौर में पारा 40 डिग्री बना हुआ है, जो रविवार को 41 डिग्री पहुंच सकता है, इसके अलावा रात का पारा भी 28 डिग्री हो सकता है।

रतलाम
-रतलाम का पारा भी 40.1 डिग्री के आसपास बना हुआ है, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री है। रविवार को इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

देवास
-देवास में भी पारा 40 के आसपास बना हुआ है। रविवार को 40.5 डिग्री हो सकता है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री है, जो रविवार को 28 डिग्री हो सकता है।

धार
-धार का तापमान फिलहाल 39 डिग्री है, जबकि रविवार को भी कोई परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। 24 मई को इसमें दो डिग्री के इजाफे की संभावना जताई गई है।

खरगौन
-आम तौर पर प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में से एक है खरगौन। यहां का तापमान 42 डिग्री के आसपास है। जबकि रात का पारा 26.5 डिग्री पर है। रविवार को 43 डिग्री पहुंच सकता है।

खंडवा
-इसके अलावा खंडवा का तापमान 41 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री। रविवार को भी यही तापमान रहने की संभावना है।