9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WEATHER REPORT: मध्यप्रदेश के इन जिलों में न जाएं, खरगौन में पारा 47 पर पहुंचा

WEATHER REPORT: मध्यप्रदेश के इन जिलों में न जाएं, खरगौन में पारा 47 पर पहुंचा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Apr 26, 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में सूरज के तेवर तीखे होने से लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। सबसे ज्यादा गर्मी निमाड़ क्षेत्र में पड़ने लगी है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खरगौन, बड़वानी, बुरहानपुर और खंडवा में चल रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने इन जिलों में जाने से बचने की सलाह दी है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को राज्य का सबसे गर्म जिला खरगौन रहा। यहां का तापमान 47 डिग्री पहुंच गया। जबकि बुरहानपुर में 45.1 डिग्री, बड़वानी में 44.4 डिग्री और खंडवा में 44.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही देवास और नीमच जिलों में भी 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए गाइडलाइन भी जारी की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इंदौर में रातें गर्म रही। दमोह, होशंगाबाद, खरगौन, धार, नौगांव में लू का प्रभाव रहा। अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ये रीवा संभागों के जिलों में सामान्य, भोपाल, जबलपुर, शहडोल और चंबल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा।

यहां चलेगी लू
मौसम विभाग ने प्रदेश के इंदौर, सागर, जबलपुर, चंबल, ग्वालियर, उज्जैन और होशंगाबाद संभागों के जिलों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। यह भी कहा है कि इन जिलों में जाने से बचें। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, इसलिए खासकर अधिक तापमान वाले जिलों में जाने से बचें।

रहें सावधान
मौसम विभाग ने कहा है कि इन दिनों गर्मी चरम पर है और लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानियां रखना चाहिए। इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है।
-मौसम विभाग के मुताबिक सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचें।
-हल्के रंग के सूती कपड़े पहने।
-अपने सिर को कपड़े या टोपी से ठंककर रखें।
-पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।