16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG 2 को महाकाल का नोटिस, ‘भगवान शिव का अपमान’, क्या अब रिलीजिंग पर लग सकती है रोक

आपको बता दें कि ओएमजी-2 की रिलीजिंग डेट 11 अगस्त है। वहीं सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है। यानी 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए यह फिल्म नहीं है। फिल्म पहले से ही विवादों में थी, वहीं ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसका विरोध और तेज हो गया है...

2 min read
Google source verification
akshay_kumar_starrrer_movie_omg_two.jpg

ट्रेलर के बाद से ही विवादों में घिरी फिल्म O My God 2 की कास्ट को महाकाल मंदिर के पुजारियों ने लीगल नोटिस भेज दिया है। पुजारियों का कहना है कि फिल्म में भगवान शिव को गलत तरीके से पेश किया गया है। कहीं वे बाजार से कचोरी खरीदते दिख रहे हैं, तो कहीं कैसे? पुजारियों का कहना है कि यह भगवान शिव के भक्तों की आस्था पर चोट करने वाला है।

आपको बता दें कि OMG 2 की रिलीजिंग डेट 11 अगस्त है। वहीं सेंसर बोर्ड ने OMG 2 फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। यानी 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए यह फिल्म नहीं है। फिल्म पहले से ही विवादों में थी, वहीं A सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसका विरोध और तेज हो गया है। महाकाल के पुजारियों ने OMG 2 फिल्म से महाकाल परिसर में फिल्माए गए दृश्यों को हटाने की बात कही है, तो पुजारियों का कहना है कि इस फिल्म में अश्लील सीन हैं। महाकाल मंदिर के साथ इस तरह के दृश्य स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Gandhi medical College Student Suicide Case: मेडिकल Student सुसाइड के बाद टीचर की भावुक पोस्ट वायरल, अनुरोध-दो मिनट निकाल जरूर पढ़िए

महाकाल से पहुंचा इनके नाम का नोटिस

महाकाल के पुजारियों ने OMG 2 कास्ट के नाम पर लीगल नोटिस भिजवाया है। यह नोटिस फिल्म निर्देशक अमित राय, निर्माता विपुल शाह, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, एक्टर अक्षय कुमार के साथ ही सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को भी भेजा गया है। यह नोटिस अखिल भारतीय पुजारी महासंघ की ओर से हाईकोर्ट के वकील अभिलाष व्यास ने भेजा है।

नोटिस में कुछ दृश्य हटाने और माफी मांगने की मांग

बता दें कि महाकाल के पुजारियों की ओर से यह लीगल नोटिस 7 अगस्त सोमवार को भेजा गया। इसमें कहा गया है कि लेटर मिलने के 24 घंटे के अंदर अपमानजनक दृश्यों को हटाया जाए। सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि ऐसा नहीं किया, तो फिल्म को दिए गए सर्टिफिकेट को निरस्त करने के लिए आवेदन करेंगे। धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज कराएंगे और उज्जैन में OMG 2 फिल्म के प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। भगवान के गलत चित्रण से आहत मामले में पं. महेश शर्मा का कहना है कि OMG 2 फिल्म में भगवान शिव के गलत चित्रण से उनके भक्तों की भावनाएं आहत होंगी। इसकी रिलीज सनातनियों पर गलत प्रभाव डाल सकती है। किसी भी प्रकार से मंदिर का अपमान किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जाता है तो, उसे लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल रोका जाना चाहिए।

क्या है फिल्म का ताना-बाना

फिल्म की कहानी मंदिरों के शहर उज्जैन में रहने वाले भगवान शिव के परम भक्त कांति शरण मुद्गल के इर्द-गिर्द बुनी गई है। जीवन की मुश्किल परिस्थितियों में कांति के सामने भगवान प्रकट होते हैं और उसके जीवन में आने वाली चुनौतियों को हल करने में उसकी मदद करते हैं। आपको बता दें कि सेक्स एजुकेशन जैसे बोल्ड सब्जेक्ट पर बेस्ड इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 2012 में रिलीज परेश रावल और अक्षय कुमार स्टार 'ओएमजी' का सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया था।

ये भी पढ़ें :Lord Hanuman: साल में किसी भी मंगलवार को कर लें ये एक काम, हनुमान जी की कृपा से कभी नहीं होगी दुर्घटना

ये भी पढ़ें : जल्द खुलेगा नवीन महाकाल थाना- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, गांव-गांव में कांग्रेस की चौपाल पर भी साधा निशाना