11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी

monalisa marriage: महाकुंभ में माला बेचकर वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने केरल में मंदिर में बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ की शादी।

2 min read
Google source verification
monalisa marriage boyfriend

mahakumbh viral girl monalisa bhosle married boyfriend farmaan ali

mp news: महाकुंभ में माला बेचकर वायरल हुई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा भोसले ने बुधवार को केरल के अरुमनूर मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली। मंदिर में मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान अली के साथ शादी की है जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में मोनालिसा लाल रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी में मांग में सिंदूर भरे नजर आ रही हैं और साथ ही उनके साथ उनका बॉयफ्रेंड फरमान अली भी है जो दूल्हे की वेशभूषा में है।

मोनालिसा ने की शादी

मोनालिसा भोसले की शादी के जो वीडियो सामने आए हैं वो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में मोनालिसा की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नजर आ रहा है। इतना ही नहीं बॉयफ्रेंड फरमान अली भी दिख रहे हैं जो मोनालिसा का मंगलसूत्र ठीक करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों ने भगवान के सामने सिर झुकाया और पुजारी से अपने नए जीवन के लिए आशीर्वाद भी लिया। बताया जा रहा है कि मोनालिसा की शादी में मीडियाकर्मी और स्थानीय राजनेता भी मौजूद रहे। मोनालिसा के मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान अली से शादी करने की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग इन पर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

फिल्म शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात

बताया गया है कि मोनालिसा और फरमान अली की मुलाकात मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता प्यार में बदला और अब उन्होंने शादी कर ली है। बताया ये भी गया है कि शादी से पहले मोनालिसा और फरमान ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। मोनालिसा ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता उसकी शादी अपनी पसंद से गांव के ही किसी लड़के से कराना चाहते हैं जबकि वो फरमान के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है।