
Mahakumbh Viral Sadhvi Video : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हालही में संपन्न हुए महाकुंभ से साध्वी के तौर पर चर्चा में आईं मध्य प्रदेश में रहने वाली हर्षा रिछारिया इन दिनों अपने AI जनरेटेड अश्लील वीडियोज से परेशान हैं। हालही में वो इन एआई जनरेटेड फेक वीडियोज को लेकर आत्महत्या करने की धमकी दे चुकी हैं, इसके बाद भी जब ये मामले नहीं थमें तो वो सोमवार को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच पहुंचीं और सोशल मीडिया की 55 फेक आईडीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया की 55 फेक आईडी के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद कहा, 'महाकुंभ से लेकर अब तक मेरे कई एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मेरे नाम से कई सारे फ्रॉड हो रहे हैं। कई विज्ञापन लिए जा रहे हैं, उन सभी 55 फेक आईडी के खिलाफ आज शिकायत दर्ज कराई है। मुझे उम्मीद है कि इन सभी को दंड मिलेगा, हर-हर महादेव… जय श्री राम।'
आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे ही अश्लील कंटेंटों को लेकर हर्षा रिछारिया हालही में आत्महत्या करने तक की धमकी दे चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था- 'मेरे पहचान के लोगों ने मेरे पुराने वीडियो शेयर किए। अब इस हद तक गिर गए कि AI से मेरे फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। मेरी बदनामी की जा रही है। जो लोग फर्जी वीडियो बना रहे हैं, उनके नाम मेरे पास आ चुके हैं। जिस दिन भी टूट गई, सुसाइड नोट में लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया।'
Updated on:
3 Mar 2025, 2:44 PM IST
Published on:
3 Mar 2025, 2:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.