24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुफा मंदिर के महंत चंद्रमादास त्यागी का कोरोना से निधन, CM शिवराज और कमलनाथ समेत भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

महंत चंद्रमादास त्यागी का कोरोना से निधन।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 May 2021, 6:52 PM IST

News

गुफा मंदिर के महंत चंद्रमादास त्यागी का कोरोना से निधन, CM शिवराज और कमलनाथ समेत भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर के महंत चन्द्रमादास त्यागी का शनिवार की दोपहर शहर के निजी पालीवाल अस्पताल में निधन हो गया। पिछले दिनों हरिद्वार के कुंभ से लौटने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसी के चलते पिछले 14 दिनों से उनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। 42 साल की बेहद कम उम्र में उनके असमय निधन से जहां संत समाज में शोक की लहर है। तो वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ समेत भाजपा कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पढ़ें ये खास खबर- मरीजों को नि: शुल्क अस्पताल पहुंचाकर मानव सेवा की मिसाल कायम करने वाले जावेद पर कार्रवाई, पत्नी के गहने बेचकर बनाया ऑटो एंबुलेंस

सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महंत चंद्रमादास जी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि, भोपाल के गुफा मंदिर के महंत श्री चंद्रमा दास त्यागी जी के निधन के समाचार से दुःख पहुँचा। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि, वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों और अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति

पढ़ें ये खास खबर- वृद्धाश्रम में रहते हैं 40 बुजुर्ग 18 निकले संक्रमित, कई वृद्धों को गंभीर हालत में किया गया अस्पताल में भर्ती

कमलनाथ ने व्यक्त शोक संवेदनाएं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने महंत चंद्रमादास जी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि, भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर के महंत चन्द्रमादास जी के दुखद निधन का समाचार मिला। उनके निधन पर मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे उनके अनुयायियों व भक्तगण को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना के बीच सरकार की राहत : रजिस्ट्री गाइडलाइन 30 जून तक बढ़ी, महिलाओं को मिलता रहेगा ये खास फायदा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर और भोपाल हुजूर से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने दी महंत चंद्रमादास जी के निधन पर सबसे पहले श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया कि, महंत चन्द्रमादास जी नहीं रहे, गुफा मंदिर के महंत चंद्रमादास जी त्यागी जी का देवलोकगमन हो गया है। मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ, बाबा महाकाल उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें॥ ॐ शांति....।

पढ़ें ये खास खबर- मंत्री का एक्शन प्लॉन : कहा- 'निजी अस्पताल खुद लगाएं ऑक्सीजन प्लांट, सरकार के भरोसे न बैठें'


हरिद्वार कुंभ से संक्रमित होकर सौटे थे महंत

गुफा मंदिर के एक अन्य पंडित कृष्णा ने मीडिया बातचीत के दौरान बताया कि, पिछले दिनों महंत हरिद्वार कुंभ से लौटे थे, वहीं से संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ गुफा मंदिर से करीब 20 अन्य पंडित भी कुंभ में शामिल हुए थे। हालांकि, उन वो सभी पंडित फिलहाल ठीक हैं। कोरोना संक्रमण की चपेट में महंत ही आए थे। महंत के निधन से शहर भर में दुुख की लहर है।

सभी धर्मगुरुओं ने जताया दुख

प्रदेश के राजनेताओं के अलवा, मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध, सिख धर्मगुरुओं ने महंत के निधन पर दुख जताया है। साथ ही शहर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं ने भी उनके निधन को दुखद बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।


धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

बता दें कि, चंद्रमादास जी त्यागी ने लालघाटी स्थित गुफा मंदिर का महंत रहने के साथ साथ कई धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभाई। भागवत, राम कथाओं का आयोजन करा कर उन्होंने लोगों को धर्म से जोड़ने का काम किया। धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग कोई भी आयोजन कराने से पहले उनकी सलाह लेते थे। डॉक्टर जेपी पालीवाल ने कहा कि महाराज को बचाने के सभी प्रयास असफल हो गए। महंत चन्द्रमादास जी कुंभ स्नान करने हरिद्वार गए थे। वहीं से बीमार होकर आए थे। वो गंभीर हालत में पालीवाल अस्पताल लाए गए थे।