5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि व्रत में ना खाएं ये चीजें, वरना सभी पुण्य फल हो जाते हैं नष्ट

व्रतधारियों को ये खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.....

2 min read
Google source verification
capture_1.jpg

Mahashivratri

भोपाल। हर साल भोलेनाथ के भक्तों को महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। कल पूरे देश में बेहद श्रद्धा भाव से महाशिवरात्रि का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। जी हां, इस साल कल यानी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। यह शंकर जी के भक्तों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं। इस दिन शिव भक्त उनकी पूजा में लीन रहते हैं। ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव जी और पार्वती जी का विवाह हुआ था।

इस दिन देशभर में मौजूद शिव जी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखते ही बनती है। मंदिरों की सजावट भी कुछ दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। कहते हैं कि भोले शंकर तो भाव के भूखे हैं। वो अपने भक्तों के भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं। कुछ लोग शिवरात्रि के दिन व्रत रहते हैं लेकिन अगर आप शिवरात्रि का व्रत नहीं रख पा रहे तो कुछ वर्जित चीजों को खाने से परहेज कर सकते हैं।

वहीं अगर आप व्रत रख रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि शिवरात्रि के पावन दिन पर क्या खा सकते हैं और क्या भूल से भी नहीं खाना चाहिए। चलिए जानते हैं कि शिवरात्रि के दिन क्या खाएं और किन चीजों के सेवन से करें परहेज।

ये चीजें खाएं

-व्रत में कई चीजे आप नहीं खा सकते हैं। ऐसे में व्रत में फलों का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद रहते हैं और व्रत में इन्हें खाया भी जा सकता है। शिवरात्रि के व्रत में आप केला, संतरा, सेब, लीची, अनार आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।

- व्रत में पेय पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। चाय पीने से बचे लेकिन दूध से बनी ठंडाई पी सकते हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो पेट के लिए भी लाभदायक है। सादा दूध न पीकर उसमें ड्राई फ्रूट्स, केसर, इलायची आदि वाला दूध पी सकते हैं। शिवरात्रि में पानी का भरपूर सेवन करें।

- महाशिवरात्रि के व्रत में सात्विक भोजन करना चाहिए। आलू, कद्दू, अरबी और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पूड़ी खा सकते हैं।

ये न खाएं

-व्रत में अधिक तला भुना खाने से बचना चाहिए। कई लोगों को तला भुना खाना ही पसंद होता है और वह व्रत में भी इसका सेवन करते हैं लेकिन उपवास में तला भुना खाने से पेट दर्द, गैस और अपच की समस्या हो जाती है। इसलिए इनका सेवन बेहद कम करना चाहिए।

- आप महाशिवरात्रि का व्रत रहे या न रहें लेकिन इस दिन लहसुन प्याज का सेवन न करें। पवित्र दिनों में लहसुन प्याज नहीं खाना चाहिए। इसलिए खाना बनाते समय लहसुन-प्याज न मिलाएं।

-सफेद नमक केमिकल बेस्ड होता है। इसे शुद्ध नहीं माना जाता है। इसलिए अगर व्रत रखें तो सफेद नमक का सेवन न करें। सफेद नमक की जगह आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।