
Beauty Tips : क्या आपको भी अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स का डेली इस्तेमाल करना पड़ता है? वैसे तो हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए हर दिन केयर करना जरूरी है। ज्यादातर लोग स्किन केयर के लिए डेली स्क्रब का यूज करते हैं। लेकिन स्क्रब का डेली यूज आपकी स्किन को खराब कर सकता है। आप चाहें तो एक दिन छोड़कर एक दिन इसका यूज कर सकती हैं और हो सके तो हेल्दी डाइट लें तो आपको 10-15 दिन में स्क्रब की जरूरत महसूस होगी या फिर होगी ही नहीं। लेकिन अगर आप स्क्रब डेली करती हैं, तो आपको ध्यान देना होगा कि डेली स्क्रब के लिए आपको अच्छी क्वालिटी के फेस स्क्रब का यूज करना चाहिए। अब आपको लग रहा होगा कि कैसे पहचाने कि कोई भी फेस स्क्रब हमारी स्किन के लिए बेहतर है या नहीं...यहां हम आपको बता रहे हैं स्क्रब के बारे में कुछ खास बातें, जिन्हें पढ़कर आप जब भी स्क्रब खरीदने जाएं तो इन पर जरूर ध्यान दें...
स्किन टाइप का जरूर रखें ध्यान
स्क्रब खरीदते समय ध्यान रखें कि आपकी स्किन कैसी है। जैसे अगर आपकी स्किन ड्राई है तो, क्रीम बेस स्क्रब चुनें और अगर ऑयली स्किन है तो, जेल बेस्ड स्क्रब सही रहता है।
बॉडी और फेस के लिए अलग-अलग स्क्रब
शरीर के मुकाबले चेहरे की त्वचा काफी नाजुक होती है, इसलिए बॉडी और चेहरे के लिए अलग-अलग स्क्रब लेने चाहिएं। कई बार जानकारी न होने पर लोग बॉडी स्क्रब को चेहरे पर भी इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन बॉडी स्क्रब फेस की सेंसिटिव स्किन को खराब कर सकता है। आपके चेहरे पर सूजन, जलन रेशेज की समस्या हो सकती है।
इनग्रेडिएंट्स का रखें ध्यान
जब भी आप अपने इस फेवरेट ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह स्क्रब खरीदते हैं, तो इन्ग्रेडिएंट्स जरूर चेक कर लें। क्योंकि, अगर आपको पर्टिकुलर इनग्रेडिएंट से एलर्जी है तो स्क्रब के बाद आपको रैशेज, जलन, खुजली जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसके साथ ही सही ब्रांड का भी ध्यान रखें।
Updated on:
6 Oct 2023, 5:49 PM IST
Published on:
6 Oct 2023, 5:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.