
आज दुनिया भर में World Smile Day 2023 मनाया जा रहा है। क्या आपने मनाया? अगर नहीं तो अब मना लीजिए... दरअसल हर साल अक्टूबर के पहले शुक्रवार पर वल्र्ड स्माइल डे सेलिब्रेट किया जाता है। और आज अक्टूबर का पहला फ्राइडे है यानी आज ही है वल्र्ड स्माइल डे। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर वल्र्ड स्माइल डे क्यों मनाया जाता है? इस सवाल का जवाब जानने पढ़ लें खबर... कहते हैं कि आपकी एक मुस्कुराहट कई चेहरों की मुस्कान बन सकती है। आपका मुस्कुराता चेहरा बता देता है कि आप कितने पॉजीटिव और ऊर्जा से भरे हैं। और ऐसा हंसता मुस्कुराता चेहरा न केवल आपको बल्कि आपके आसपास के माहौल को भी स्ट्रेस फ्री और खुशमिजाज बनाकर रखता है। लेकिन आजकल की बिजी लाइफ या स्ट्रेस के माहौल में ज्यादातर लोग मुंह बनाए दिखते हैं, तनाव उन पर हावी रहता है। ऐसे में वल्र्ड स्माइल डे के माध्यम से यह संदेश लोगों तक पहुंचाया जाता है कि हमारा मुस्कुराना कितना जरूरी है...
ऐसे हुई थी World Smile Day की शुरुआत
वल्र्ड स्माइल डे मनाने के पीछे एक बेहद ही रोचक किस्सा जुड़ा है। कहते हैं कि मैसाचुसेट्स के एक कमर्शियल आर्टिस्ट ने इस दिन की शुरुआत की थी। इस आर्टिस्ट का नाम हार्वे बॉल है और इन्होंने साल 1963 में आईकॉनिक स्माइली बनाया था। ये स्माइली काफी चर्चा में रहा। इसके बाद साल 1999 में पहला वल्र्ड स्माइल डे सेलिब्रेट किया गया। तभी से इसके बाद से अक्टूबर के पहले शुक्रवार पर वल्र्ड स्माइल डे मनाया जाने लगा।
ऐसे कर दें खुश
दें खूबसूरत गिफ्ट
किसी को खुश करने या उसके चेहरे पर चुटकियों में मुस्कान लाने के लिए उसे गिफ्ट देना बेस्ट रहता है। गिफ्ट एक ऐसी चीज है जिसे पाकर अमूमन हर कोई खुश हो जाता है।
फूलों से खिल जाएगा चेहरा
अगर आप किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना चाहते हैं तो आप गुलाब का या दूसरे खुशबूदार फूल दे सकते हैं। फूलों का गुलदस्ता दे सकते हैं। पार्टनर के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कुराहट अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना चाहते हैं तो उन्हें गुलाब देना शुरू कर दें। ये आप दोनों के बीच प्यार बढ़ा देंगे।
अभी भेजें मैसेज
अच्छी या तारीफ भरी बातें भी किसी के भी चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। किसी को खुश करने या उसके होठों पर मुस्कान के लिए मैसेज बेहद खूबसूरत काम कर सकता है।
Updated on:
6 Oct 2023, 5:18 PM IST
Published on:
6 Oct 2023, 5:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.