
,,,,
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में ऐतिहासिक बहुमत हासिल कर सरकार बनाने के बाद अब भाजपा की सियासत बदली बदली सी नजर आ रही है। पहले नए सीएम के तौर पर मध्यप्रदेश में मोहन यादव के नाम का ऐलान हुआ और करीब 17 साल तक मध्यप्रदेश के सीएम रहने वाले शिवराज सिंह चौहान की सीएम हाउस से विदाई हो गई और अब जब शिवराज सिंह चौहान ने अपने नए बंगले में एंट्री ली तो बंगले का नाम 'मामा का घर' रख दिया जिसकी चर्चाएं जोरों पर हैं।
'मामा का घर' के पीछे की कहानी !
मध्यप्रदेश में करीब 17 साल तक सीएम रहने वाले शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता से अनोखा रिश्ता है। उन्हें प्रदेशभर के बच्चे मामा तो महिलाएं लाडले भैय्या के नाम से पुकारती हैं और स्नेह करती हैं। जब इस बार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को मध्यप्रदेश का नया सीएम घोषित किया गया तो ये बात लाडली बहनों की ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिनमें वो शिवराज से लिपट लिपटकर फफक कर रोईं। शिवराज सिंह चौहान ने भी एक बार नहीं हर लाडली बहनों और भांजे-भांजियों को ये भरोसा दिलाया कि वो सीएम रहें या न रहें हमेशा उनके भाई और मामा रहेंगे और इस रिश्ते को हमेशा निभाएंगे। यही वजह है कि शिवराज ने अपने नए बंगले का नाम 'मामा का घर' रखा है।
ये है शिवराज का नया पता..
सालों तक सीएम हाउस में रहने वाले शिवराज अब अपने नए बंगले B-8, 74 बंगला, लिंक रोड-1 में शिफ्ट हो गए हैं। बुधवार को शिवराज ने अपने नए बंगले का नामकरण किया और बंगले का नाम मामा का घर रखा जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई इसे लेकर तरह तरह के कयास लगा रहा है।
यह भी पढ़ें- Emotional statement: भावुक होकर बोले शिवराज- 'राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है...।
Published on:
03 Jan 2024 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
