
Ashoknagar BJP Leader Mamta Yadav BJP Leader Mamta Yadav
Mamta Yadav Ashoknagar BJP Leader Mamta Yadav BJP Leader Mamta Yadav एमपी के अशोकनगर के चंदेरी की बीजेपी नेत्री ममता यादव अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के फेमस थीं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं थीं। करीब 9 माह पहले ममता यादव यूपी गईं और गायब हो गईं। बाद में पता चला कि उनकी मौत हो गई। बीजेपी नेत्री ममता यादव की मौत की कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने ममता के भाई के हवाले से एक स्थानीय बड़े नेता पर 20 लाख रुपए में ममता की हत्या कराने का संगीन इल्जाम भी लगाया।
चंदेरी की रहने वाली बीजेपी नेत्री ममता यादव सितंबर में यूपी में गायब हुईं। बाद में प्रयागराज के मांडा में उनका शव मिला।
शनिवार को इस मामले में दिग्विजय सिंह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि एक स्थानीय नेता ने ममता यादव की हत्या कराई। इसके लिए 20 लाख रुपए की सुपारी दी गई। दिग्विजय सिंह ने ममता यादव की मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए प्रदेश के डीजीपी को पत्र भी लिखा है।
ममता यादव की मां और भाई ने भी प्रेस से बात की। ममता के भाई राजभान ने बताया कि चंदेरी थाने के जांच अधिकारी ने मुझे बताया था कि अशोकनगर के नेता ने 20 लाख रुपए हत्या कराई है। राजभान ने यह भी कहा कि 9 माह बाद भी बहन का अंतिम संस्कार नहीं कर सके हैं, पुलिस हमें शव ही नहीं दे रही है। हमें न्याय चाहिए।
बीजेपी नेत्री 11 सितंबर 2023 को बनारस घूमने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। उसके बाद से वे गुम हो गईं, उनका मोबाइल बंद हो गया। 25 सितंबर 2023 को प्रयागराज के पास मांडा में एक युवती का शव मिला जिसके शरीर पर बने टैटू के आधार पर उसे ममता यादव का बताया गया।
Updated on:
22 Jun 2024 07:54 pm
Published on:
22 Jun 2024 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
