1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इधर करेंसी की कमी को लेकर मचता रहा शोर, उधर युवक ने जला दी 5 लाख की नकदी

इधर करेंसी की कमी को लेकर मचता रहा शोर, उधर युवक ने जला दी 5 लाख नकदी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 22 Apr 2018, 5:42 PM IST

indian currency

भोपाल। एक ओर जहां देश में पिछले दिनों नकदी का संकट रहा जिससे अब तक भी पूरी तरह से निजात नहीं मिल पाई है। वहीं मध्यप्रदेश के एक जिले में इस दौरान एक युवक ने प्रेमिका की शादी कहीं ओर तय होने से नाराज होकर पांच लाख की नकदी को आग के हवाले कर दिया।


दरअसल यह मामला है मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित सीहोर का, जहां एक युवक ने नकदी की कमी को लेकर मच रहे हाहाकार के बीच पांच लाख की नकदी को आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सीहोर में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने के कारण करीब 5 लाख रुपये की करंसी को आग के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह सारे पैसे युवक की उस कंपनी के थे जहां वह नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक जीतेंद्र गोयल नाम का यह शख्स सीहोर की एक निजी कंपनी में बतौर कैशियर काम करता था।

नसरूल्लागंज पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक निरंजन शर्मा के अनुसार जीतेन्द्र गोयल नाम का एक शख्स सीहोर की एक निजी कंपनी में बतौर कैशियर काम करता है।

जीतेंद्र ने 18 अप्रैल को कंपनी के लॉकर से करीब 6.74 लाख रुपये की निकासी की थी। बिना किसी कारण निकाले गए पैसों के संबंध में कंपनी के मैनेजर राजेश सोमैया ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की थी।

ये बताई पूरी कहानी...
कंपनी मैनेजर राजेश की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हरदा जिले से जीतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जितेंद्र गोयल ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका से शादी के लिए इन पैसों को कंपनी के लॉकर से निकाला था।


इसके बाद जब प्रेमिका ने जितेंद्र से शादी करने से मना किया तो इससे परेशान जितेंद्र ने इस नकदी में से करीब 5 लाख रुपयों में आग लगा दी। कैश को जलाने के बाद जितेंद्र ने आत्महत्या की योजना बनाई थी, लेकिन राजेश सोमैया की शिकायत के बाद उसकी तलाश कर रही, पुलिस ने इससे पहले ही उसे दबोच लिया।