12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

आम के बाद भूलकर भी ना खाएं ये 3 चीजें, वरना हो सकते हैं भयंकर बीमार

आपको जानकर हैरानी होगी कि, स्वाद से भरपूर इस मीठे आम के पीछे बहुत बड़ा खतरा भी छिपा है, ये इतना खतरनाक भी हो सकता है कि, हमारी जान पर बन आए।

2 min read
Google source verification
health news

आम के बाद भूलकर भी ना खाएं ये 3 चीजें, वरना हो सकते हैं भयंकर बीमार

भोपालः वैसे तो गर्मियों का सीजन बहुत कम ही लोगों को अच्छा लगता है। इसमें होने वाली चिपचिप और उमस के कारण ज्यादातर लोगों को गर्मियों का सीजन सर्दी और बारिश के मुकाबले अच्छा नहीं लगता। लेकिन, एक ऐसा कारण है, जिसके चलते कई लोगों को गर्मियों का बेसब्री से इंतेजार रहता है। लोगों को इस सीजन का इंतेजार इसलिए रहता है क्योंकि, इसमें आम आते हैं। गर्मियों के शुरु होते ही मीठे और रसीले आम बाजार में नज़र आने लगते हैं। शायद ही को ऐसा कोई इंसान होगा, जिसे आम खाना पसंद ना हो। यही वजह है कि, आम को फलों का राजा कहा जाता है। ये फल दिखने में जितना दिलकश होता है, उतना ही खान में ये लज़ीज़ भी होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं, जिन्हें आम खाने के बाद खाना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। आइये जानते हैं उनके बारे में...।

आपको जानकर हैरानी होगी कि, स्वाद से भरपूर इस मीठे आम के पीछे बहुत बड़ा खतरा भी छिपा है, ये इतना खतरनाक भी हो सकता है कि, हमारी जान पर बन आए। आम के सेवन के बाद खासतौर पर हमें तीन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। ये तीनो चीजें इतनी घातक भी हो सकती हैं, कि हमारी मौत का कारण भी बन जाएं। इसलिए आम खाने के बाद हमेशा इनके सेवन से बचना चाहिए।

आम खाने के बाद इन चीजों से रखें परहेज

-कभी ना खाएं करेला

प्रमुख तौर पर खीन साफ करने के लिए पहचाने जाने वाले करेले को आयुर्वेद में औषधि के रूप में पहचान प्राप्त है। कई बीमारियों में करेला रामबाण साबित हुआ है। इसके इलावा चर्म रोग, फेट घटाने, खून की सफाई आदि समस्याओं में आयुर्वेद चिकित्सक करेले का जूस पीने की सलाह देते हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि, स्वाद से भरपूर आम खाने के बाद औषधीय गुणों से भरपूर करेला खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। क्यूंकि, करेला कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, साथ ही आम खाने के बाद करेला खाना एकदम विपरीत स्वाद मूंह में पहुंचता है, जिसके चलते उल्टियां होना, जी मचलाना, सांस लेने में तकलीफ आदि कई घातक समस्याएं हो सकती हैं, जो ज्यादा बढ़ने पर जानलेवा हो सकती हैं।

-हरी मिर्च से बचें

हरी मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इससे हमारी आंखों की रोशनी तेज होती है। भारत में ज्यादातर लोग तीखाखाना खाना ही पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप आम खाने के बाद हरी मिर्च खा रहे हैं तो अब से सावधान हो जाईये, क्यूंकि आम जितना मीठा होता है, हरी मिर्च उतनी ही तीखी। ऐसे में यह दोनों अगर आपस में मिल जाएँ तो ये हमारे लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं और हमारी आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

-रायते से रहें दर

खाने में मूंह का स्वाद बढ़ाने के लिए अकसर लोग रायता खाना पसंद करते हैं। इसके स्वाद के कारण खासतौर पर मध्य प्रदेश में खाने के साथ रायता खाने का काफी चलन है। लेकिन, आम खाने के तुरंत बाद आप रायता खाते हैं, तो ये आपकों काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ये आपको कई बिमारियों के करीब पहुंचा सकता है। इसलिए भूलकर भी इन तीनो चीजों को आम खाने के बाद कभी ना खाएं।