
विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो गए। ताजा मामला जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू का है।इन्होंने बुधवार को दोपहर में भाजपा की सदस्यता ले ली। इनके अलावा डिंडौरी जिले के भी कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, नरोत्तम मिश्र आदि भी शामिल थे। गौरतलब है कि जगत बहादुर अन्नू आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के प्रमुख दावेदार थे।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। जबलपुर के कांग्रेस नेता एवं महापौर जगत बहादुर अन्नू ने भाजपा ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जबलपुर महापौर को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा मुरैना महापौर शारदा सोलंकी के भी शामिल होने की चर्चा हैं।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारे संगठन ताकत नए सदस्यों के जुड़ने से बढ़ी है। हम सभी का स्वागत करते हैं। इधर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कई लोग और कतार में हैं, हम फिलहाल अभी उन्हें रोक रहे हैं। जल्द ही वे भी आ जाएंगे। हमारी पार्टी रामराज्य लाने की दिशा में काम कर रही है। मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस में नेता दुखी हैं। उपेक्षा से दुखी है। भाजपा का जीतना देश के लिए जरूरी है, इसलिए आप लोगों ने भाजपा में शामिल होकर यह बड़ा कदम उठाया। इसके लिए हम आपका अभिनंदन करते हैं।
दिग्विजय समर्थक भी भाजपा में
इससे पहले एक और खबर ने कांग्रेस में खलबली मचा दी है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के करीबी और पारिवारिक सदस्य सुमेर सिंह गढ़ा ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि सुमेर सिंह गढ़ा काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे और इससे पहले वे जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
यह भी भाजपा में
डिंडौरी जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, डिंडौरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र ब्यौहार, डिंडौरी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य हीरा रूदेश परस्ते, डिंडौरी नगर पालिका पार्षद रजनीश राय, पार्षद रितेश जैन, पार्षद राजेश पाराशर, पार्षद रूपाली जैन, डिंडौरी जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा धुर्वे, करंजिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, गीता पट्टा, , डिंडौरी जनपद पंचायत सदस्य, मोना हिरौंदे, जनपद सदस्य शिवकुमारी नेताम, जनपद सदस्य मालती तिवारी, पूर्व जनपद सदस्य गोकुल सिंह वाटिया, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोशन पन्द्राम भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
Updated on:
07 Feb 2024 02:14 pm
Published on:
07 Feb 2024 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
