भोपाल

एमपी में बड़ी सर्जरी, कई अधिकारियों को हटाया, डॉक्टर्स भी हुए इधर से उधर

Officials and doctors transfer- मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कई अधिकारियों और डॉक्टर्स को इधर से उधर किया गया है।

2 min read
Jun 08, 2025
Health department officials and doctors removed in MP- Image-patrika.com

Officials and doctors transfer- मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कई अधिकारियों और डॉक्टर्स को इधर से उधर किया गया है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में यह फेरबदल किया है। इसके अंतर्गत​ विभाग के तीन दर्जन से ज्यादा डॉक्टर्स और अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इनमें राज्य के कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यानि सीएमएचओ (CMHO) शामिल हैं। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने शनिवार को देर रात ये तबादला आदेश जारी किए। एमपी में फिर फैलते कोरोना के प्रकोप के बीच डॉ. मनीष शर्मा को भोपाल के सीएमएचओ CMHO के रूप में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने 41 डॉक्टर्स, स्पेशलिस्टों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया है। ट्रांसफर लिस्ट में कई प्रशासनिक अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की वर्ष 2025 की ट्रांसफर नीति के अंतर्गत ये स्थानांतरण किए गए हैं।

भोपाल के सीएमएचओ CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को हटा दिया गया है। उन्हें अब स्वास्थ्य सेवा संचालनालय भोपाल में वरिष्ठ संयुक्त संचालक बनाया गया है। ग्वालियर के क्षेत्रीय संचालक कार्यालय में प्रभारी उप संचालक डॉ. मनीष शर्मा को भोपाल जिले का नया सीएमएचओ बनाया गया है।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने 40 से ज्यादा अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इनमें अधिकांश सीएमएचओ हैं जिन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिकारियों की तबादला सूची

डॉ. अलका त्रिवेदी – प्रभारी, CMHO अशोकनगर
डॉ. भरत कुमार खटीक – जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कटनी
डॉ. बीके. वर्मा – प्रभारी, CMHO दतिया
डॉ. दर्पण टोके – प्रभारी, सिविल सर्जन, बुरहानपुर
डॉ. दिनेश खत्री – शल्यक्रिया विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय राजगढ़
डॉ. हरिनारायण मांड्रे – प्रभारी, CMHO रायसेन
डॉ. प्रदीप मोजेश – मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, बुरहानपुर
डॉ. मनोज कुमार हुरमाडे – प्रभारी, CMHO बैतूल
डॉ. वीएस चंदेल – प्रभारी, CMHO उमरिया
डॉ. शोभाराम रोशन – संयुक्त संचालक, कार्यालय क्षेत्रीय संचालक, सागर
डॉ. धरित्री जे मोहंती – CMHO मंडला
डॉ. पवन जैन – प्रभारी संचालक, राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर
डॉ. एमके जोशी – संयुक्त संचालक, कार्यालय क्षेत्रीय संचालक, उज्जैन
डॉ. जितेन्द्र राजपूत – जिला स्वास्थ्य अधिकारी, उज्जैन
डॉ. राजेश सिसोदिया – जिला चिकित्सालय, हरदा
डॉ. किरण वाडिवा – वरिष्ठ संयुक्त संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल
डॉ. भूरे सिंह सैत्या – वरिष्ठ संयुक्त संचालक, कार्यालय क्षेत्रीय संचालक, ग्वालियर
डॉ. पवन शर्मा – शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय ग्वालियर
डॉ. नीरज कुमार – शल्यक्रिया विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय भिंड
डॉ. केसी सरोत – वरिष्ठ संयुक्त संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल
डॉ. माधव हसानी – प्रभारी, CMHO इंदौर
डॉ. राष्ट्रेन्द्र कुमार खाड्योत – प्रभारी, CMHO नीमच
डॉ. रामहित कुमार – जिला स्वास्थ्य अधिकारी, विदिशा
डॉ. मनीष शर्मा – CMHO भोपाल
डॉ. प्रभाकर तिवारी – वरिष्ठ संयुक्त संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल
डॉ. दिनेश देहलवार – प्रभारी, CMHO मालवा
डॉ. राजेश गुप्ता – जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी, बड़वानी
डॉ. मनोज कौरव – DHO, ग्वालियर
डॉ. नरसिंह गेहलोत – CMHO नर्मदापुरम
डॉ. सनेराम परस्ते – प्रभारी, सिविल सर्जन, अनूपपुर
डॉ. अनिल झामनानी – प्रभारी, CMHO निवाड़ी
डॉ. रामकुमार गुप्ता – CMHO ग्वालियर
डॉ. प्रदीप कुमार जैन – शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय ग्वालियर
डॉ. यशपाल सिंह – प्रभारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, रायसेन
डॉ. मुकेश जैन – शल्यक्रिया विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय दमोह
डॉ. एसके त्रिपाठी – प्रभारी, CMHO पन्ना
डॉ. राजेश परिहार – जिला परिवार कल्याण अधिकारी, बैतूल
डॉ. राजेश कुमार अठ्या – CMHO दमोह
डॉ. राज सिंह ठाकुर – CMHO कटनी
डॉ. सुशीला यादव – चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय सागर
डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी – प्रभारी, CMHO पन्ना

Published on:
08 Jun 2025 04:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर