27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रानी कमलापति मार्केट कहलाएगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स

न्यू मार्केट स्थित 45 चबूतरों के स्थान पर नव-निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का नाम रानी कमलापति कॉम्प्लेक्स होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pradeep Kumar Sharma

•

Updated: 23 Sep 2021, 1:16 AM IST

रानी कमलापति मार्केट कहलाएगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स

रानी कमलापति मार्केट कहलाएगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स

भोपाल. न्यू मार्केट स्थित 45 चबूतरों के स्थान पर नव-निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का नाम रानी कमलापति कॉम्प्लेक्स होगा। बुधवार को शहरी आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इसका लोकार्पण किया। इसके साथ रानी अवंतीबाई ट्रांसपोर्ट नगर कोकता में भी निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, यहां पहले 45 दुकानें थीं, अब 85 दुकानें बन गई हैं। इससे पुराने दुकानदारों के अलावा अन्य 40 लोगों को दुकानें मिल सकेंगी। इसके पास ही 36 दुकानों पर 75 दुकानें बनाई जा रही हैं। व्यापारी संघ की मांग पर भी सिंह ने अनेक घोषणाएं की। न्यू मार्केट में ग्रेनाइट के पेबिंग ब्लॉक, खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर और पिंक पार्किंग का सौंदर्यीकरण, शी-लाउंज, बेबी फीडिंग सेंटर बनाने, नि:शुल्क आरओ वॉटर फिल्टर लगाने के साथ ही न्यू मार्केट के चारों प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा भी की। यहां 1.83 करोड़ रुपए में 85 दुकानें बनाई गई हैं। इनमें भूतल में 45, प्रथम और द्वितीय तल में 20-20 दुकानें हैं।

सात दुकानें दीं
रानी अवंती बाई ट्रांसपोर्ट नगर में भी मंत्री सिंह ने नगर निगम के नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। कोकता के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 7 व्यवसायियों को दुकानें दी गईं। यहां उन्होंने एक करोड़ की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क निर्माण भी शुरू कराया। ट्रांसपोर्ट नगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स योजना में 1.49 करोड़ रुपए की लागत से 59 दुकानों का निर्माण कराया गया है। इसमें से 44 दुकाने नीलामी प्रक्रिया से बेची गई।

551 प्रकोष्ठ और एयरोसिटी में विद्युत सब स्टेशन लोकार्पित
भोपाल विकास प्राधिकरण के महालक्ष्मी परिसर में स्मार्टसिटी के लिए बनाए गए 551 प्रकोष्ठों के साथ एयरोसिटी चरण एक में 33/11 केवी क्षमता के पांच विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण हुआ। मिंटो हॉल में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन कल्याण और सुराज अभियान के तहत 14 निकायों के 1056 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के साथ इनका वर्चुअल लोकार्पण किया। महालक्ष्मी परिसर में इन प्रकोष्ठ को बनाने में 196.80 करोड़ रुपए का खर्च हुआ। इसमें जी टाइप के 320, एफ टाईप के 180 व एच टाईप के 51 प्रकोष्ठ है। ये आवास शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों को आवंटित होंगे। इसी तरह एयरोसिटी चरण एक में 18.61 करोड रुपए की लागत से पांच विद्युत सब स्टेशन बनाए गए। इनका लोकार्पण हुआ। 217.66 हेक्टेयर में विकसित लक्ष्मीनारायण शर्मा एयरोसिटी चरण एक में 6326 भूखंड विकसित किए गए हैं। इन्हें ही बिजली आपूर्ति की जाएगी। यहां 45 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड भी बनाई गई है।