26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शायर मंजर भोपाली के घर एक माह का बिजली बिल पहुंचा 36 लाख, शायराना अंदाज में सीएम शिवराज से पूछा- कैसे भरें?

एक माह का बिजली बिल देखते ही शायर मंजर भोपाली ने सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज से शायराना अंदाज में किया सवाल- मुख्यमंत्री जी लॉकडाउन की वजह से कलम की स्याही सूख चुकी है, 36 लाख कैसे भरें?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Jun 2021, 10:54 AM IST

News

शायर मंजर भोपाली के घर एक माह का बिजली बिल पहुंचा 36 लाख, शायराना अंदाज में सीएम शिवराज से पूछा- कैसे भरें?

भोपाल/ देश के विख्यात शायर मंजर भोपाली के घर बिजली कंपनी ने एक माह का 36 लाख 87 हजार 660 रुपए बिजली बिल भेज दिया। शायर भोपाली ने कहा कि, वो कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं और घर पर ही इलाजरत हैं। जैसे ही उन्होंने अपने तीन कमरों के घर का बिजली बिल देखा, तो उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इतना हैरानकुन बिल उनके घर उस समय आया है, जबकि वो हर महीने समय पर अपना बिजली बिल जमा कर देते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- 18 प्लस वालो को ऑफर : 45 साल से अधिक व्यक्ति को साथ लाने पर बिना स्लॉट बुक किये लगेगा वैक्सीन

ट्वीट कर दी जानकारी

आपको बता दें कि, शायर मंजर भोपाली शहर के वीआईपी रोड स्थित तीन कमरों के मकान में रहते हैं। उनको बिजली कंपनी की तरफ से मई माह का बिल 36 लाख 86 हजार 660 रुपए भेजा। इस बात की जानकारी खुद शायर मंजर भोपाली ने सोशल मीडिया पर बिल की कॉपी के साथ पोस्ट की। उन्होंने शायराना अंदाज में लिखते हुए कहा कि, एमपी गजब है, सब से अजब है। इस नारे की सच्चाई ये 36 लाख 86 हजार 660 रुपए का मेरे घर का एक महीने का बिजली बिल दर्शाता है। माननीय मुख्यमंत्री जी इस तरह का मजाक कोरोना काल में एक शायर के लिए ठीक नहीं है। लॉकडाउन और कोविड की वजह से शायर के कलम की स्याही तक सूख चुकी है, ऐसे में ये 36 लाख रुपए कहां से भरे जाएं‌? ये बिल रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचारी का खुला दावत नामा है।

पढ़ें ये खास खबर- इंजेक्शन लगते ही मरीजों को लगी इतनी ठंड कि 5-6 कंबल डालने पर कंपकपी कम नहीं हुई, कई अस्पतालों में सामने आई शिकायत


जब बिल माफ होना चाहिए, तब भेजो जा रहे हैं फर्जी बिल- भोपाली

मामले को लेकर शायर मंजर भोपाली ने कहा कि, इस समय प्रदेश ही नहीं देश-दुनिया के सभी लोग परेशान हैं। कोरोना के समय में जहां लोगों के बिजली बिल और प्रॉपर्टी टैक्स माफ होना चाहिए। वहां इस तरह के फर्जी बिल भेजकर लोगों का मजाक उड़ाया जा रहा है। यह तो एक शायर को भेजा बिल है। ऐसा ही कोई 10 हजार का बिल भी किसी गरीब को भेजा जाएगा, तो वो कैसे भरेगा। मुख्यमंत्री को ऐसे गलत बिल भेजने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।

कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में