8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में किसे कहा ‘करप्शन किंग’

दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार में शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल पर लगाए कई आरोप...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 29, 2022

shiv1.jpg

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल को करप्शन की दीवार बताया और कहा कि केजरीवाल को धोखारत्न दिया जाना चाहिए। मनीष सिसोदिया (manish sisodia) को शराब रत्न देना चाहिए। क्योंकि दिल्ली में कुछ मिले या न मिले, लेकिन शराब जरूर मिलेगी। जबकि शिवराज ने सत्येंद्र जैन के लिए कहा कि उन्हें घोटाला और मसाज रत्न भी मिले।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुजरात के साथ ही दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार में भी लगातार दौरे कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। शिवराज सिंह ने कहा कि सभी जानते हैं ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। केजरीवाल तो करप्शन वॉल और करप्शन किंग हो गए हैं। केजरीवाल (arwind kejriwal) को शिकारी बताते हुए शिवराज ने दिल्लीवासियों से कहा कि केजरीवाल से सावधान रहने की जरूरत है।

अपने गुरु को नहीं छोड़ा

शिवराज सिंह ने चुनावी सभा में कहा कि सबसे पहले तो केजरीवाल ने अपने गुरु को ही नहीं छोड़ा, उन्हें ही धोखा दे दिया। केजरीवाल अपने गुरु को ही खा गए। बच्चों की झूठी कसम खा गए। कुमार विश्वास जैसे मित्रों को भी धोखा दे गए। केजरीवाल दिल्ली को तबाह और बर्बाद कर रहे हैं।

शिवराज ने कहा कि दिल्ली के सीएम की पार्टी के बारे में सुन सुनकर सिर शर्म से झुक जाता है। केजरीवाल जी का एक मंत्री जेल में मसाज करवा रहा है, दूसरा फसाद करवाकर जेल जाने की तैयारी कर रहा है।

शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। 2014 के पहले हमें पिद्दी-पिद्दी से देश डराते थे, लेकिन परिदृश्य ही बदल गया है।