12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर बूथ पर होगी भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की नजर

BJP Mahila Morcha में टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं की मीटिंग

2 min read
Google source verification
mahila morcha

हर बूथ पर होगी भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की नजर

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भिन्न-भिन्न पार्टियों में टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं की मीटिंग की जा रही है। ऐसे में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सरकार अच्छा काम कर रही है।

शिवराज सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लाए गए कानून की तारीफ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ये कानून लाने वाला पहला राज्य है। देश में 11 करोड़ कार्यकर्ताओ में से 3 करोड़ महिलाएं हैं। मंत्री रामपाल की बहू को लेकर किए गए सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। भाजपा महिला मोर्चा हर बूथ पर 5 कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी। इस बार चुनाव में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को टिकट मिले, इसकी कोशिश करेंगे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ, लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी महत्वपूण योजना चल रही है। केंद्र की उज्जवल योजना ने भी महिलाओं की स्थिति में बेहतर सुधार किया है।

15 फीसदी भी नहीं हिस्सेदारी
पिछले चुनाव यानी 2013 में हुए टिकट वितरण पर नजर डालें तो साफ समझ में आता है कि महिलाओं को 15 फीसदी टिकट भी नहीं दिए जाते। भाजपा ने 30 महिलाओं को टिकट दिए थे, जिनमें से 24 जीतकर विधानसभा पहुंचीं, वहीं कांग्रेस की सफलता का प्रतिशत बेहद कम है, कांग्रेस ने 22 महिलाओं को टिकट दिए, जिसमें से सिर्फ 6 ही विधानसभा की सीढि़यां चढ़ पाईं।

महिला कांग्रेस तलाश रही जिताउ उम्मीदवार
सिर्फ जिताउ उम्मीदवार को टिकट देने के पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के बयान ने महिला कांग्रेस की धड़कने बढ़ा दी हैं इसीलिए जीत की संभावना वाले महिला उम्मीदवार तलाशने का काम खुद महिला कांग्रेस ने अपने जिम्मे ले लिया है। महिला कांग्रेस हर जिले में खुद का सर्वे करा रही है।

ब्लॉक स्तर तक महिला पदाधिकारियों को भेजा जा है। महिला कांग्रेस की कोशिश है कि कम से कम एक जिले से एक महिला उम्मीदवार बनाई जाए यानी प्रदेश में ५० टिकट तो महिलाओं के हिस्से में आना चाहिए।