
स्ट्रेस इसका बड़ा कारण
भोपाल. राजधानी में साल दर साल मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ रही है। साल 2019 में हर माह जहां ढाई हजार के करीब मरीज हमीदिया, जेपी और एम्स अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे। वहीं साल 2023 में यह संख्या बढ़ कर 38 सौ से अधिक हो गयी। अकेले हमीदिया अस्पताल में ही 15 सौ के करीब मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि प्राय: अधिक पढ़े-लिखे लोगों में होने वाली यह बीमारी अब आमजन में भी हो रही है। डिप्रेशन ओर स्ट्रेस इसका बड़ा कारण है।
अवसाद में युवा पीढ़ी
खास बात यह है कि 18 से 24 वर्ष आयु समूह के 9.3 प्रतिशत युवा अवसाद और घबराहट से परेशान हैं। करीब एक चौथाई युवा आबादी किसी न किसी अवधि में अवसाद, बेचैनी, घबराहट के दौर से गुजरती है।
Published on:
11 Oct 2023 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
