26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Madhya Pradesh में भी है स्विट्जरलैंड @ हनुवंतिया टापू

मध्यप्रदेश में भी है एक स्विट्जरलैंड, दुनियाभर से आने लगे हैं पर्यटक, चारों तरफ समुंद्र की तरह फैले कुदरत के नजारे को निहारने देशभर से लोग आने लगे हैं। World Tourism Day पर जानिए क्यों है यह खास...।

3 min read
Google source verification

image

Manish Geete

Sep 27, 2016

Hanumantiya Island

Hanumantiya Island


भोपाल। मध्यप्रदेश के हनुवंतिया टापू ने देशभर में switzerland नाम से अपनी जगह बना ली है। इस टापू के चारों तरफ समुद्र की तरह फैले कुदरत के नजारे को देखने के लिए देशभर से लोग आने लगे हैं। madhya pradesh tourism ने यहां 20 करोड़ की लागत से कॉटेज बनाए हैं। और CM शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा था कि यह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में अपनी जगह बना लेगा।

World Tourism Day के मौके पर mp.patrika.com आपको बताने जा रहा है कि कैसा है हनुवंतिया टापू..., क्यों आते हैं यहां दुनियाभर से पर्यटक...।

हनुवंतिया में अब दस दिनों तक जल महोत्सव का आयोजन हुआ था। पर्यटन विभाग ने यहां पतंगबाजी, वॉलीबॉल, कैंप फायर, स्टार गेजिंग, साइकलिंग, पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, हॉट एयर बैलून, बर्ड वॉचिंग गतिविधियां शुरू की हैं। इसके बाद से देशभर के पर्यटक यहां आने के लिए उत्सक हैं। पर्यटकों के ठहरने और खाने के लिए लजीज व्यंजन भी यहां मौजूद हैं।



ठहरने के लिए हैं कॉटेज
यहां फिलहाल 5 कॉटेज है। प्रत्येक कॉटेज में दो हिस्से हैं और दोनों में ठहरने के लिए कॉटेज हैं। कॉटेज का फ्रंट नर्मदा की तरफ है, जहां बैठकर आप समुद्र के समान हिलोर मारते नर्मदा के पानी को निहार सकते हैं। एक कॉटेज का किराया टैक्स के साथ 3906 रुपए है। एक कॉटेज में दो लोग ही रुक सकते हैं। तीसरे व्यक्ति के लिए 350 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। कॉटेज किराए में सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन भी शामिल किया गया है।




ये है रूट
भोपाल से हनुवंतिया356 किमी
इंदौर से सनावद71 किमी
सनावद से पुनासा42 किमी
पुनासा से मूंदी24 किमी
मूंदी से सिंगाजी07 किमी




अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला सैलानी टापू
- मूंदी के निकट इंदिरासागर बांध के बैक वॉटर में बना है हनुवंतिया टापू।
- मप्र पर्यटन विकास निगम ने इसे 20 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया है।
- बैक वाटर में बना यह टापू देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला सैलानी टापू है।
- शहरी चकाचौंध और आपाधापी से दूर नमज़्दा की लहरों के बीच इस टापू पर पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
- जलाशय में सैर के लिए क्रूज, वाटर स्कूटर, मोटर बोट के अलावा वूडन कॉटेज और रेस्टोरेंट की सुविधा है।
- यहां पर्यटक इंदिरासागर बांध, संत सिंगाजी की समाधि और सिंगाजी थर्मल पॉवर स्टेशन की सैर भी कर सकते हैं।
- टापू पर ठहरने के लिए होटल जैसी सुविधा वाले पांच कॉटेज बने हैं।
- बैक वॉटर के किनारे कश्मीरी लकड़ी से बने रो-हाऊस और कैंटीन की भी व्यवस्था है।
- पर्यटकों के आराम के लिए आकर्षक बगीचा और बीच भी बनाए गए हैं।
- हनुवंतिया टापू इंदौर से 150, खंडवा से करीब 45 किमी व मूंदी से 17 किमी दूर है।

ये भी पढ़ें

image

संबंधित खबरें


60 सीटर क्रूज में होता है सैर-सपाटा
- पर्यटक 60 सीटर क्रूज में बैठकर करीब 45 मिनट जलाशय में सैर कर सकते हैं।
- क्रूज की सैर के लिए कम से कम 10 सवारी होना अनिवार्य है।
- पार्टी आदि के लिए क्रूज को कर सकते हैं बुक।

#worldtourismday

ये भी पढ़ें

image