26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7.8 डिग्री पर पहुंचा पारा, रविवार से और तेज होगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का बढ़ेगा असर

Minimum temperature mp news उत्तर भारत में हुई बर्फबारी ने एमपी को ठिठुरा दिया है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण प्रदेशभर में कंपकंपी बढ़ गई है। रात का तापमान तेजी से गिरा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Minimum temperature

Minimum temperature

उत्तर भारत में हुई बर्फबारी ने एमपी को ठिठुरा दिया है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण प्रदेशभर में कंपकंपी बढ़ गई है। रात का तापमान तेजी से गिरा है। शनिवार को राजधानी भोपाल में पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात रही। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में मंडला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। रविवार से ठंड और तेज होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विशेषज्ञोें के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के पाकिस्तान के आगे बढ़ने पर यह कहर बरपा सकता है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत में पिछले दिनों जमकर हुई बर्फबारी और पहाड़ी इलाकों के मौसम का मध्य प्रदेश पर गजब का असर पड़ा है। तापमान तेजी से गिरा और इसमें ज्यादा गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: एमपी में फिर से फिक्स होगा कर्मचारियों का वेतन, सरकार ने जारी किए आदेश

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास अभी द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। रविवार को इसके आगे बढ़ जाने की संभावना है। पाकिस्तान के आसपास का यह पश्चिमी विक्षोभ देश के साथ ही मध्यप्रदेश के मौसम में भी व्यापक बदलाव का सबब बन सकता है। इसके असर से रविवार से दिन और रात के तापमान में ज्यादा गिरावट होने के आसार हैं।

पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद उत्तरी हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट होने लगी। हालांकि हवाओं की रफ्तार काफी कम रहने से तापमान बहुत ज्यादा नहीं गिर सका है। महज दो से तीन किमी प्रति घंटा की स्पीड की हवाओं के कारण तापमान में गिरावट धीरे-धीरे हो रही है।